Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतू 5 ब्रह्माकुमारीयों ने किया प्रभु समर्पण

दादी डा. रतन मोहिनी जी ने दिये वरदान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Mar 2020

Last updated on: Mar 10, 2020, 00:00 IST

दिन प्रतिदिन गिरते चारित्रिक, नैतिक, मानवीय व आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा तथा विश्व में पवित्राता, शांति, प्रेम, सद्भावना व विश्व बंधुत्व की पुनः स्थापना हेतू मोहाली क्षेत्रा की 5 कन्याओं ने यहां ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन फेज़ 7 में एक भव्य, दिव्य व अलौकिक समारोह में  अपना जीवन प्रभु-समर्पण की प्रतिज्ञा की । इस अवसर पर माउंट आबू से पधरी ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी डा. रतन मोहिनी जी  भी  उपस्थित थी। सभी समर्पित हुई कन्याओं के अनेक सम्बन्धी  समारोह में विराजमान थे तथा सभी के अभिभवकों ने इन त्यागी, तपस्विनी राजयोगिन बहनों को  समाज सेवा में अपना तन, मन, वचन व कर्म पूर्णतः लगाने की सहर्ष सहमति सभा में व्यक्त की ।इस अनुपम समारोह की अध्यक्षता माउंट आबू से पधरी ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी डा. रतन मोहिनी जी ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में इन कन्याओं को देवी स्वरूपा, श्रेष्ठ चरित्रावान, साहसी व उत्साही बताया और उन्हें निस्वार्थ सेवा द्वारा सर्व की दुवाएं प्राप्त करने का वरदान दिया।कन्याओं ने अपना वर परमात्मा शिव को मानते हुए उस पर पुष्प मालाएं अर्पित की तथा दादी रतन मोहिनी जी ने उन सबको गोल्डन बैज प्रदान कर ब्रह्माकुमारीज़ घोषित किया। ब्रह्माकुमारीज़ के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू व कश्मीर, उतराखंड तथा चंडीगढ़ के निर्देशक राजयोगी ब्रह्माकुमार अमीर चंद ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि आज मान्यताओं और विश्वास तथा वाणी और कर्मों में अंतर आ गया है।आध्यात्मिक उनके जीवन में समानता लाना सिखाता है ।

उन्होने आगे कहा कि बाहर की गंदगी को दूर करने के साथ साथ अपने अंदर की गंदगी अर्थात बुराईयों को खत्म करो।ब्रह्माकुमारीज कोई र्ध्म नहीं है बल्कि मानवता का सबसे पुराना धर्म है ही आदि सनातन देवी धर्म। आध्यात्मिक जीवन शैली ही उसे सत्यता, एकता व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सक्षम बना सकती है तथा विश्व से आतंक, अलगाव, हिंसा को समाप्त करा सकती है जसके लिए  ही आज इन ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपना जीवन परमात्म समर्पण किया है।इस समारोह में हरियाणा विधन सभा के स्पीकर श्री ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि थे व पंजाब के उद्योग मंत्री श्री सुदर शाम अरोड़ा व श्री जगमोहन सिंह कंग भूतपूर्व मंत्री पंजाब ने विशेष अतिथियों के रूप में अपनी मंगल कामनाएं दी। नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों व संस्थओं ने इस अवसर पर राजयोगिनी दादी डा. रतन मोहिनी जी को गुलदस्ते, शालें अभिनंनदन पत्रा व मूमैंटों आदि भेंट कर सम्मानित किया जिनमें श्री ज्ञान चंद गुप्ता, श्री सुंदर शाम अरोड़ा उद्योग मंत्री पंजाब, श्री बलजिंदर सिंह विधयक फगवाड़ा, श्री अमरजीत सिंह संदोआ विधयक रोपड़,  भूतपूर्व मंत्री श्री जगमोहन सिंह कंग, बीबी परमजीत कौर लांडरां, मोहाली इंडस्टरीज एशोसिएशन के प्रधन श्री युगेश सागर, गैरी आर्ट मोहाली की प्रबंध् निर्देशिका गगनदीप कौर गैरी, रोटरी कल्ब मोहाली के के.के सेठ, रोपड़ के.ऐ.रिजार्ट के मालिक श्री कमलशील,  पंजाब सत्कर्ता ब्यूरो के डिप्टी कलैक्टर श्री ऐ.के.सैनी आदि शामिल थे।मोहाली क्षेत्रा के राजयोग केंद्रों की निद्रेशिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन जी ने सभी का स्वागत किया ।  इस अवसर पर बच्चों द्वारा गीत, कविता, नृत्य व भंगड़ा आदि प्रस्तुत कर जनता का मन मोह लिया।मंच संचालन माउंट आबू सेे पधरे ब्रह्माकुमार विवके भाई ने बहुत सुचारू रूप से संचालन किया ।

 

Tags: Brahma Kumaris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD