Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है, घबराने की जरूरत नहीं : रोहित कंसल

प्राथमिक स्तर तक के क्लास वर्क को एहतियाती उपाय के रूप में स्थागित कर दिया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 07 Mar 2020

Last updated on: Mar 07, 2020, 00:00 IST

कोरोनावायरस के संबंध में किसी भी प्रमुख आपात स्थिति के बारे में आशंका को दूर करते हुए, सरकार ने आज कहा कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा कर रही है और घबराने की जरूरत नहीं है।आज यहां एक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, जो कि सरकारी प्रवक्ता भी हैं, ने कहा कि प्राथमिक स्तर तक के क्लासवर्क को जम्मू और कश्मीर के छह जिलों में एक एहतियाती उपाय के रूप में स्थगित कर दिया गया है।कंसल ने मीडिया को बताया कि “जम्मू संभाग में जम्मू और सांबा तथा कश्मीर संभाग में बडगाम, बारामूला, श्रीनगर और बांदीपोरा में प्राथमिक स्तर तक के क्लास वर्क को 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया गया है। यह सिर्फ एक एहतियाती कदम है और घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा कर रही है, यहां तक कि स्थिति को संभालने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है।वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने और रोकने के लिए किए गए उपायों को सूचीबद्ध करते हुए, उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों पर पहले ही 100 प्रतिषत स्व-घोषणा प्रोटोकॉल स्थापित किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि सड़क के माध्यम से जम्मू और कश्मीर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की क्रमशः लखनपुर और लोअर मुंडा में निगरानी की जा रही है। 

रेलवे स्टेशन, जम्मू और कटरा में हैल्प डेस्क भी चालू हैं और श्री माता वैष्णो देवीजी तीर्थ जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए 100 प्रतिषत स्व-घोषणा और थर्मल इमेजिंग भी शुरू की गई है।संदिग्ध मामलों की जांच के बारे में, उन्होंने कहा “287 मामलों को सक्रिय निगरानी में रखा गया था, इनमें से 95 ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है।”उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों के 28 नमूने अब तक परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, 25 की नकारात्मक रिपोर्ट है, 2 की हाई वायरल लोड की सूचना मिली है लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर पूरे जम्मू-कश्मीर में बायोमेट्रिक उपस्थिति 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई है।“सरकार बड़ी सभाओं से बचने के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से आग्रह करती है। हम आभारी हैं कि कई संगठनों ने हमारी सलाह का जवाब दिया और इस तरह की सभाओं को स्थगित कर दिया।प्रामुख सचिव ने आगे बताया कि हेल्पलाइन पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। मीडिया के सवालों के जवाब में, उन्होंने कहा कि सुरक्षा मास्क या किसी अन्य उपकरण की कोई कमी नहीं है।उन्होंने दोहराया कि किसी भी चुनौती को संभालने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से तैयार है और किसी भी तरह की घबराहट की कोई जरूरत नहीं है।सूचना निदेषक डॉ. सेहरिष असगर, मिषन निदेषक एनएचएम भुपिन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी कोरोना वायरस डॉ. षफकत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Kansal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD