Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में सेहत और शिक्षा सुविधाएं मेरी प्राथमिकता, पीजीआई से मिलेगा बड़ा लाभ : परमिंदर सिंह पिंकी

लायंस क्लब की तरफ से लगाए गए आंखों की जांच के निशुल्क कैंप का 567 लोगों ने लिया लाभ, 142 मरीज ऑपरेशन के लिए हुए चयनित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 23 Feb 2020

Last updated on: Feb 23, 2020, 00:00 IST

बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में आला दर्जे की सेहत व शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है, जिसके तहत यहां कई बड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। ये विचार विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने रविवार को लायंस क्लब ग्रेटर फिरोजपुर की तरफ से आयोजित आंखों के निशुल्क चिकित्सा शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट होने के नाते यहां सेहत और शिक्षा सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। विधायक ने कहा कि मार्च महीने में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरी कर दी जाएगी क्योंकि यहां नए डॉक्टर्स की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स के जितने भी पद खाली हैं, सब भर दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इसके अलावा यहां पीजीआई सैटैलाइट सेंटर लाने कि लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। कुछ ही समय में सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंटर के चालू होते ही इस बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट के लोगों को टॉप क्लास सेहत सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही रोजगार की भी नई संभावनाएं पैदा होंगी।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि इसी मुहिम के तहत उन्होंने हलके के सभी स्कूलों में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें और आरओ सिस्टम भी लगवा दिए हैं ताकि बच्चों को पीने का साफ-सुथरा पानी मिल सके। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदलने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है और इन कार्यों के लिए फंड्स की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लायंस क्लब समेत तमाम सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया, जोकि समय-समय पर इस तरह के कैंप लगाकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हैं।रविवार को आयोजित कैंप में 567 मरीजों की आंखों के विशेषज्ञ माहिरों की तरफ से जांच की गई। इस दौरान 142 मरीजों का आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनकी जल्द ही सर्जरी की जाएगी। इसी तरह 170 मरीजों की शूगर और खून की जांच की गई। ऑपरेशन के लिए चयनित हुए सभी मरीजों का लेजर तकनीक के जरिए ऑपरेशन किया जाएगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन एचएस सांगा, धर्मजीत सिंह ने बताया कि मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने का सारा खर्च लायंस क्लब की तरफ से वहन किया जाएगा। क्लब प्रधान अमरजीत सिंह भोगल, सचिव इकबाल सिंह छाबड़ा, संतोष भट्टी, सुरजीत सिंह, जुगराज सिंह, पाला सिंह, विनोद अग्रवाल, शाम मोंगा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD