Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

‘आप’ ने दिया कांग्रेस और बादलों को झटका

पूर्व कांग्रेसी विधायक राम कृष्ण कटारिया, संतोष कटारिया, यूथ कांग्रेसी नेता गोलडी कम्बोज, यूथ अकाली नेता गुरप्रीत बणावाली और लखवीर सिंह राए ‘आप’ में हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2020

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुद्धवार को सत्ताधारी कांग्रेस, अकाली दल (बादल) और खहरा की पंजाब एकता पार्टी को झटका देते हुए 5 बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है।चण्डीगढ़ में पार्टी के राज्य प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, कोर समिति के चेयरमैन प्रिंसीपल बुद्ध राम, पार्टी की मुख्य प्रवक्ता और विधायका प्रो. बलजिन्दर कौर, राज्य संगठन इंचार्ज गैरी बडि़ंग, राजनैतिक समीक्षा समिति चेयरमैन हरचन्द सिंह बर्सट ने बलाचौर से 2 बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे राम कृष्ण कटारिया, नवां शहर की जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन संतोष कुमारी, जो कटारिया परिवार की बहु और 2007 में कांग्रेस की तरफ से पार्टी की बलाचौर से उम्मीदवार भी था, को पार्टी में रस्मी तौर पर शामिल किया।इसी तरह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव और जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस के इंचार्ज समेत कांग्रेस में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले जगदीप कम्बोज गोलडी भी ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। गोलडी कम्बोज ने 2019 में जलालाबाद से आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा उप चुनाव भी लड़ा था।इनके साथ ही बादल परिवार के बेहद करीबी और यूथ अकाली दल मानसा के 2002 से 2016 तक जिला प्रधान रहे नौजवान नेता गुरप्रीत सिंह बणावाली भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरप्रीत सिंह बणावाली जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के पूर्व निर्देशक और यूथ अकाली दल की कोर समिति के मैंबर भी थे।इसी तरह सुखपाल सिंह खहरा की पंजाब एकता पार्टी की कोर समिति के मैंबर और फतेहगढ़ साहिब से जिला प्रधान लखबीर सिंह राए ने भी ‘झाडू’ उठा लिया है।इस मौके भगवंत मान और ‘आप’ लीडरशिप ने इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए कहा कि बारी बांध कर पंजाब को लगातार लूटते आ रहे कैप्टन-बादलों से पंजाब और पंजाबियों को निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी को पंजाब प्रति सहृदय और हर इमानदार लोगों की जरूरत है। इस मौके शामिल हुए नेताओं ने कांग्रेस और बादलों जमकर कोसा। इस मौके पार्टी के व्यापार विंग की प्रधान नीना मित्तल, प्रवक्ता नवदीप सिंह संघा, सन्दीप सिंगला, गोबिन्दर मित्तल, सतबीर वालीया, रुपिन्दर सिंह मुंडी, सिमरन सहजपाल, मनजीत सिंह घूमण, संजीव कोछड़, नील गर्ग और अन्य नेता मौजूद थे।   

 

Tags: Bhagwant Mann , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD