Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

शहीद बेअंत सिंह की जयंती पर रवनीत बिट्टू व वीरेश शांडिल्य ने दी श्रद्धांजलि

शांडिल्य बोले-बेंअत सिंह के कातिलों को कौम का हीरो बताने पर अकाल तख़्त के जत्थेदार पर हो मामला दर्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2020

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद सरदार बेअंत सिंह के 98वें जन्म जयंती पर शहीद बेअंत सिंह क पौत्र संसद रवनीत सिंह बिट्टू व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने सेक्टर-42 चंडीगढ़ स्थित शहीद बेअंत सिंह स्मारक स्थल में श्रधांजलि अर्पित की व शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किये। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने बेअंत सिंह के पौत्र व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू,बेअंत सिंह के पोते व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को कहा की एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिन्दू तख़्त तन,मन,धन से बेअंत सिंह परिवार के साथ है और किसी भी शहादत को तैयार हैl वीरेश शांडिल्य ने इस मौके पर कहा की संसद परिसर में सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए व पंजाब  के हर जिले में बेअंत सिंह चौक का निर्माण हो जहा बेअंत सिंह की प्रतिमा लगे। उन्होंने कहा कि शहीद बेअंत सिंह ने न केवल पंजाब के लिए, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी। वीरेश शांडिल्य ने स्मारक स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांग उठाई की कोटली जो की शहीद सरदार बेअंत सिंह का जन्म स्थान है वहा भी सरकार स्मारक बनाये और वहा बेअंत सिंह से संबधित जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जाए। वही उन्होंने श्री अकाल तख़्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज होना चाहिए। शांडिल्य ने कहा बेअंत सिंह के कातिलों को कौम का हीरो कहकर जत्थेदार ने पंजाब व देश का माहौल खराब करने की साजिश रची है व हिन्दू-सिख भाईचारे को खंडित किया है व आतंकवाद को सरक्षण दिया है और युवा सिखों को भडका कर पुन: पंजाब का माहौल खराब किया जिससे एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिन्दू तख़्त के सदस्यों की धार्मिक भावनायों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा अगर कैप्टन सरकार ने इसपर कड़ी कारवाई न की तो वह अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे। इस अवसर पर डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया,कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,संजीव विक्टर,शिवरंजन,सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD