Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जय राम ठाकुर ने रानीताल में जल शक्ति विभाग का उप-मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यारा होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कांगड़ा , 13 Feb 2020

Last updated on: Feb 13, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तक्कीपुर में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ करने के पश्चात् एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय तक्कीपुर का नाम राजकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का समान व संतुलित विकास तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। राज्य के लोगों ने प्रदेश सरकार पर अपना विश्वास जताया है और राज्य की चारों संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाई। इन चुनावों में भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधान सभा सीटों पर बढ़त हासिल कर इतिहास बनाया।जय राम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और भारत ने अपनी पुरानी पहचान को हासिल किया है। विश्व के ताकतवर देशों ने भी नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छे 370 को हटाना प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से संभव हुआ है और आज आज देश का एक राष्ट्र, एक संविधान और एक निशान है। इसी तरह तीन तलाक को खत्म करना भी एक ऐतिहासिक निर्णय है जिससे मुस्लिम महिलाओं का उत्थान सुनिश्चित हुआ है और उनके शोषण पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित किया है। यह देश व विदेश में रह रहे करोड़ों भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को बनाए रखने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही निर्णय में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है और विपक्ष के पास वर्तमान सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ भी नहीं है।उन्होंने राज्य के लिए 10500 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृत करने के लिए केंद्र सरकार व 15वें वित्त आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश के लोगों के प्रति लगाव और प्यार के कारण संभव हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और राज्य सरकार इसका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में बेहतर आवागमन की सुविधा के लिए फोरलेन परियोजना कार्य को हाथों में लिया जाएगा ताकि जिला को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे का विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा ताकि बड़े जहाज यहां पर उतारे जा सकें।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, जन मंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना-1100, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कौशल विकास योजनाएं इत्यादि राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।मुख्यमंत्री ने रानीताल में जल शक्ति विभाग का उप मंडल कार्यालय व ठाकुरद्वारा में कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने, राजकीय महाविद्यालय तक्कीपुर में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय तक्कीपुर को स्तरोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने की घोषणा की और कहा कि राजकीय महाविद्यालय मटौर को सुदृढ़ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत 5.82 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाईन पर पुल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के दौलतपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 17.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इसके पहले, मुख्यमंत्री ने 5.54 करोड़ रुपये से बने राजकीय पालटैक्निकल महाविद्यालय कांगड़ा के प्रशासनिक भवन का भी शुभारंभ किया।

उन्होंने बचत भवन में निर्मित लिफ्ट का शुभारंभ किया और 3.61 करोड़ रुपये से बनने वाली राजस्व कालोनी कांगड़ा, 67.43 लाख रुपये से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के अतिरिक्त कार्य की भी आधारशीला रखी।जय राम ठाकुर ने 15.20 करोड़ से स्तरोन्नत किए जाने वाले कांगड़ा से गाहलियां वाया राजल, वोहड़कवालू सड़क, 2.24 करोड़ रुपये से बनने वाली मटौर से कोहाला अपरेहर सड़क और दो करोड़ रुपये से स्तरोन्नत की जाने वाली इच्छी, सहौरा, पेहग डोडन ट्याली, अब्दुलापुर, जमानाबाद, कांगड़ा सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने 1.49 करोड़ रुपये से बनने वाली कोटवाला से जमानाबाद सम्पर्क सड़क का भी भूमि पूजन किया।उन्होंने जलारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशीला रखी। उन्होंने 3.25 करोड़ रुपये से बनने वाले सम्पर्क सड़क मार्ग कटवाल लाहर से रूहालकर, 1.80 करोड़ रुपये डुघैल, जनयांकर, राह-हर जलारी सड़क स्तरोन्नत कार्य और 1.18 करोड़ रुपये से बनने वाली ग्राम पंचायत धामर धुंदनी बाग से घटट् सड़क, 2.23 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत की जाने वाली धुंदनी बाग से घट्टा, धामर, कुल्थी सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने 3.25 करोड़ रुपये से निर्मित कटवाल लहर से रूहालकर सड़क का शुभारंभ किया।पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।पूर्व विधायक संजय चैधरी ने कहा कि कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में सरकार के इस कार्यकाल के दौरान विकास को गति मिली है।हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष निधि के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया।शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश धवाला, विधायक राकेश पठानिया, अरूण कुमार, रवि धीमान और विशाल नेहरिया, जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, भाजयूमो के राज्य अध्यक्ष विशाल चैहान भी समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD