Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भाजपा के 3 सांसदों के क्षेत्र में पार्टी खाता तक नहीं खुला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आंधी में भाजपा नेतृत्व धराशायी हो गया। आठ महीने पहले लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर चुकी भाजपा विधानसभा चुनाव में पूरी तरह पस्त हो गई है। दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसदों में चार ऐसे सांसद हैं, जिनके क्षेत्रों में भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी है। इनमें पश्चिमी दिल्ली के परवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, और चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन शामिल हैं।लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने दिल्ली की 65 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी, लेकिन आठ महीने बाद यह तस्वीर पूरी तरह से उलट गई है।दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा सिर्फ बदरपुर सीट किसी तरह जीत पाई, जबकि रमेश बिधूड़ी दूसरी बार सांसद बने हैं। जबकि दक्षिण दिल्ली के तहत आने वाली देवली, कालकाजी, पालम, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, महरौली, संगम विहार, बिजवासन और छतरपुर में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के परवेश वर्मा सांसद हैं। इस संसदीय सीट के तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटें मादीपुर, जनकपुरी, द्वारका, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, हरिनगर, उत्तम नगर, नजफगढ़, मटियाला और तिलक नगर हैं। इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हंसराज हंस सांसद हैं। इसके तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटों में सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, किराड़ी, समयपुर बादली, नरेला और नांगलोई, मुंडका, रिठाला, बवाना और रोहिणी शामिल हैं। इनमें से नौ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा को सिर्फ रोहणी सीट पर जीत मिली है।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के गौतम गंभीर सांसद हैं। इस संसदीय सीट कुल 10 विधानसभा सीटों में गांधी नगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर, शाहदरा, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी, ओखला और जंगपुरा शामिल हैं। इनमें से भाजपा ने लक्ष्मी नगर, गांधी नगर और विश्वास नगर सीटों पर जीत दर्ज की है।नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। इस संसदीय सीट की 10 विधानसभा सीटों में करोल बाग, राजिंदर नगर, मालवीय नगर, पटेल नगर, नई दिल्ली, आर.के. पुरम, मोती नगर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश और दिल्ली कैंट शामिल हैं। इन सभी 10 सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है।उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज तिवारी सांसद हैं। इस संसदीय सीट की 10 विधानसभा सीटों में बुराड़ी, रोहतास नगर, बाबरपुर, तिमारपुर, सीलमपुर, गोकलपुर, सीमापुरी, घोंडा, मुस्तफाबाद और करावल नगर शामिल हैं। इनमें से भाजपा ने घोंडा, करावल नगर और रोहताश नगर सीटों पर जीत दर्ज की है।चांदनी चौक लोकसभा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सांसद हैं। इस संसदीय सीट की 10 विधानसभा सीटों में शामिल आदर्श नगर, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बजार, चांदनी चौक, मटियामहल और बल्लीमारान में से एक भी सीट भाजपा नहीं जीत सकी है।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD