Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया गया ‘विश्व कैंसर दिवस’

स्क्रीनिंग प्रोग्राम में 1235 मरीज़ों में कैंसर पाया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2020

Last updated on: Feb 04, 2020, 00:00 IST

राज्य के लोगों में जागरूकता फैलाने और कैंसर की रोकथाम, अनुसंधान और इलाज को उत्साहित करने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रैस बयान के द्वारा बताया कि यदि पहले पड़ाव में पता लग जाये तो कैंसर का आसानी से इलाज किया जा सकता है और इस साल ‘विश्व कैंसर दिवस’ का विषय भी ‘‘मैं हूँ और मैं करूँगा’’ रखा गया जिससे कैंसर के विरुद्ध लडऩे के महत्व को ऊजागर किया जा सके।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जि़लों की स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर जागरूकता और जांच कैंप लगाए हैं जिससे लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और रोकथाम संबंधी जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्क्रीनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कैंसर के 1232 मरीज़ों में कैंसर की बीमारी पाई गई, जिनमें से ओरल कैंसर के 373, ब्रैस्ट कैंसर के लिए 427 और सरवाईकल कैंसर के 435 मामले सामने आए।उन्होंने आगे कहा कि 30 साल से अधिक उम्र की आबादी ए.एन.एमज़ द्वारा 3 किस्म के कैंसर जैसे ओरल, ब्रैस्ट और सरवाईकल के लिए जांच की जा रही है। कैंसरों की जल्द पहचान के लिए लगभग 4200 ए.एन.एम और 18000 से अधिक और अन्य पैरा-मैडीकल स्टाफ को इन मरीज़ों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्क्रीनिंग के दौरान पाए गए संदिग्ध मामलों को अगली जांच और इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ कैंसर के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध हुई है, जिसके अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में 2183 ऐसे मरीज़ों को ट्रशरी स्वास्थ्य सेवाएं  प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोष योजना के अंतर्गत हरेक मरीज़ को 1.50 लाख (एक लाख पचास हज़ार) की वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 60872 कैंसर मरीज़ों को 793 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मंज़ूर की गई है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD