जम्मू व कश्मीर सरकार ने गांधी नगर, जम्मू में नये मातृत्व अस्पताल के लिए विभिन्न श्रेणियों के 237 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।इन पदों में फैकल्टी, पैरामेडिकल और टेक्निकल स्टाफ के 193 पद और प्रशासनिक तथा अन्य सहायक कर्मचारियों के 44 पद शामिल हैं।गांधी नगर जम्मू में अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूर्णता के उन्नत चरण में है और शीघ्र ही कार्य करना शुरू कर देगा। अस्पताल एसएमजीएस अस्पताल, जम्मू में मरीजों के भार को कम करने और पूरे जम्मू संभाग में लोगों के लिए मौजूदा स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने में मदद करेगा।