Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 किसी भी तरह से देश के अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध नहीं : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पालमपुर , 12 Jan 2020

Last updated on: Jan 12, 2020, 00:00 IST

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 किसी भी तरह से देश के अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध नहीं है बल्कि तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक पताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यक समुदायों की सहायता के लिए है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। यह समारोह नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा मण्डल पालमपुर द्वारा आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के सम्बन्ध में यह निर्णय केन्द्र सरकार के सशक्त नेतृत्व के कारण लिया जा सका है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस तथा विपक्ष के अन्य नेता इस मामले को राजनैतिक रंग देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भारत में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध नहीं है, क्योंकि वह पहले से भारत में रह रहे हैं और इस महान राष्ट्र के नागरिक हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों के लिए है जिन्होंने अत्याचारों के कारण अपना देश छोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है ताकि वे बिना किसी बाधा के भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा लम्बे समय से लम्बित था और पूर्व सरकारें भी इच्छाशक्ति की कमी और राजनैतिक फायदे के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाईं। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और तेजी से विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने राज्य सरकार को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाई थी और उसके पश्चात् उप-चुनावों में भी जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने अपने वैभव को पुनः हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों के नेताओं ने भी नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 का हटना दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिसके फलस्वरूप आज भारत में एक राष्ट्र, एक संविधान और एक ध्वज का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह तीन तलाक पर निर्णय भी ऐतिहासिक है जिससे मुस्लिम महिलाएं सशक्त हो पाई हैं और उनके शोषण पर रोक लग सकी है।पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम के सम्बन्ध में भ्रामक प्रचार कर रही है ताकि वह अपना वोट बैंक बचा सके। उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एक ऐतिहासिक निर्णय है।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायकगण मुल्क राज प्रेमी, रविन्दर कुमार, पूर्व विधायक दुला राम और प्रवीन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD