Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दरिया किनारे बसे गांव को विधायक पिंकी ने सौंपे 4 बेड़े और 3 किश्तियां, 25 गांव के 27 हजार लोगों होगा फायदा

बेड़ों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाईन ले जाने की भी मिलेगी सुविधा, बच्चों को स्कूल पहुंचने और किसानों को खेत तक पहुंचने में मिलेगी मदद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 10 Dec 2019

Last updated on: Dec 10, 2019, 00:00 IST

दरिया किनारे बसे गांव के लोगों की एक बड़ी समस्या हल करते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 4 बड़े बेड़े और 3 किश्तियां लोगों के सुपुर्द कर दी हैं, जिसका सीधा फायदा दरिया से सटे 25 गांव के लगभग 27 हजार लोगों को होगा। इन गांव में चंदीवाला, कमालेवाला, हबीब के, टेंडीवाला, हजारा, गट्टी राजो के, भाने वाला, निहाले वाला, कालू वाला, निहंगा वाला और किलचई, कालूवाला, पल्लामेघा, उनादी इत्यादि शामिल हैं। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि 40 लाख रुपए की लागत से ये बेड़े और कश्तियां खास तौर पर इन गांव के लिए तैयार करवाई गई हैं।विधायक ने बताया कि बेड़ों की लंबाई 40 फुट और चौड़ाई साढ़े 6 फीट है जबकि किश्तियों की लंबाई 24 फुट और चौड़ाई साढ़े 6 फुट है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग बेड़ों और किश्तियों में न सिर्फ सवारी कर सकेंगे ब्लकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और कंबाईनें तक दरिया के दूसरी तरफ अपने खेतों में ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह दरिया के किनारे बसे इन गांव की डवलपमेंट और लोगों की समस्याएं हल करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं, जिसके तहत कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।इन गांव के सरपंच अवतारसिंह, बगीचा सिंह, मंगल सिंह, हरबंस सिंह, देसराज, सरदूल सिंह, संता सिंह, मेजर सिंह इत्यादि ने बताया कि इससे पहले दरिया किनारे बसे इन गांव के लिए किसी ने इतना बड़ा कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि दरिया पार करने के अच्छे साधन नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती थी मगर अब हमारे बच्चे स्कूल जा पाएंगे, लोग दरिया पार करके काम की तलाश में बाहर निकल पाएंगे और दूसरी तरफ खेतों में मशीनरी पहुंचा पाएंगे। इससे न सिर्फ इन गांव की उन्नति होगी ब्लकि यहां खुशहाली भी आएगी। इस प्रयास के लिए इन सभी गांव के लोगों ने विधायक पिंकी का आभार व्यक्त किया। 

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD