Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विनी महाजन की तरफ से डी.पी.आई.आई.टी. द्वारा सुझाए गए सभी सुधारों के लागूकरण के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

जि़ला कारोबार सुधारों संबंधी राज्य स्तरीय वर्कशॉप की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2019

Last updated on: Dec 10, 2019, 00:00 IST

जि़ला स्तरीय कारोबारी सुधारों पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उद्योग एवं वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रीमती विनी महाजन ने राज्य स्तर पर लागू हो चुके सभी सुधारों को लागू करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को मगसीपा में उनकी अध्यक्षता अधीन हुई राज्य स्तरीय वर्कशॉप की समाप्ति के बाद मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती विनी महाजन ने बताया कि इन सुधारों के लागू करने के आधार पर हरेक जि़ले की दर्जाबन्दी उपभोगताओं द्वारा दिए फीडबैक के आधार पर की जायेगी।इस बात को दोहराते हुए कि व्यापार करने को आसान बनाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि यह पंजाब उद्योग और व्यापार विकास नीति, 2017 का मुख्य केंद्र है जिसको कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पिछले हफ़्ते हुए प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2019 के दौरान और बल मिला है। इस सम्बन्धी हुई प्रगति पर संतुष्टि ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य उद्योग और वाणिज्य विभाग के नेतृत्व और 14 विभागों और एजेंसियों के सहयोग से डी.पी.आई.आई.टी. द्वारा सुझाए 187 सुधारों के लागूकरण के लिए सक्षम हुआ है।

डी.पी.आई.आई.टी. ने एक जि़ला स्तरीय कारोबारी सुधार योजना साझा की है जिसमें कारोबार शुरू करने, शहरी स्थानीय इकाई, लैंड रिफार्म इनेबलर, भू प्रशासन एवं सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन इनेबलर, निर्माण के लिए मंज़ूरी लेना, कर अदा करना, अन्य फुटकल खर्चे, शिकायत निवारण /पेपरलैस अदालतें और कानून व व्यवस्था जैसे 8 सुधार क्षेत्रों के अंतर्गत 218 सिफारिशें शामिल हैं। इन सुधारों के 18 विभागों द्वारा लागू किये जाने की उम्मीद है।वर्कशॉप के दौरान, प्रोजैक्ट मैनेजर श्री गिरधारी लाल के नेतृत्व वाली डी.पी.आई.आई.टी. टीम द्वारा भागीदारों को जि़ला स्तरीय कारोबार सुधार कार्य योजना के लागूकरण की रूप-रेखा संबंधी जानकारी दी गई। प्रवक्ता के अनुसार यह वर्कशॉप सम्बन्धित विभागों को डी.पी.आई.आई.टी. के प्रस्तावों संबंधी अवगत करवाने के लिए लगाई गई और उनको इस सम्बन्धी व्यापक रणनीति पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।वर्कशॉप में दूसरों के अलावा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरैक्टर श्री सिबिन सी., विशेष सचिव राजस्व, श्री मनसवी कुमार, आई.जी. पुलिस श्री ए.के. पांडे के अलावा सम्बन्धित विभाग के नोडल अधिकारी, उद्योग और वाणिज्य विभाग के सभी अतिरिक्त /ज्वाइंट /डिप्टी डायरैक्टर /जी.एम, डी.आई.सीज़, पी.बी.आई.पी. में रेगुलेटरी विभाग के सभी सैक्टर अधिकारी /नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD