Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत गुड़ /शक्कर की गुणवत्ता और साफ़-सफ़ाई संबंधी दिया जा रहा है प्रशिक्षण- काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Dec 2019

Last updated on: Dec 09, 2019, 00:00 IST

पंजाब में सर्दियों के सीजन के दौरान सडक़ों के किनारे हज़ारों की संख्या में गुड़ बनाने वाली इकाईयां लगाई जाती हैं जहाँ जागरूकता की कमी के कारण उत्पादों की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए मार्केट में मानक उत्पाद यकीनी बनाने के लिए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत, बिना रसायनों के जैविक तरीके से गुड़ /शक्कर बनाने सम्बन्धी इन गुड़ निर्माण इकाई मालिकों को सुझाव दिए जा रहे हैं। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने बताया कि उत्पादों के मानक और साफ़ -सफ़ाई को बनाए रखने के लिए पिछले साल के दौरान भी पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें 600 गुड़ निर्माण इकाई मालिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी तरह मौजूदा सीजन के दौरान लगभग 200 गुड़ निर्माण इकाई मालिकों को प्रशिक्षण दिया गया और गुड़ निर्माण इकाई मालिकों के लिए यह प्रशिक्षण प्रोग्राम निरंतर जारी है।स. पन्नू ने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान उत्पाद की गुणवत्ता और साफ़ -सफ़ाई बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और गुड़ निर्माण इकाई मालिकों को बिना रसायनों के जैविक तरीके से गुड़ /शक्कर बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि इन गुड़ निर्माण इकाईयों पर जो गुड़ /शक्कर की बिक्री की जाती है वह खुले में सडक़ों के किनारे रख कर की जाती है, जहाँ वाहनों का धुआँ और धूल-मिट्टी लगातार इन उत्पादों पर पड़ती रहती है। इसके अलावा सर्दियों में मीठे उत्पादों पर मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, जिससे उत्पाद के मानक पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गुड़ निर्माण इकाई मालिकों को अपने उत्पाद सडक़ों के किनारे शीशे या प्लास्टिक के पारदर्शी हवा बंद डिब्बों में रखने के लिए प्रेरित करें और सरकार द्वारा उत्पादों के मानक को बढ़ाने सम्बन्धी दिया जा रहा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उनको उत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इससे न सिफऱ् गुड़ निर्माण इकाईयों के उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि उत्पादों के बेहतर मंडीकरण से गुड़ निर्माण इकाई मालिकों की आय में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आगे जाकर यह परम्परागत गाँव स्तरीय गतिविधि कुुशल उद्यम में अपग्रेड होगी जिससे गुड़ निर्माण इकाईयों द्वारा सुरक्षित और साफ़ -सुथरे ढंग से तैयार किये गए गुड़ उत्पाद खपतकारों के लिए उपलब्ध करवाए जा सकें।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD