Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा योगी आयुर्वेद द्वारा रक्तदान कैम्प आयुर्वेद कैंप व लंगर आयोजित मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट

 

प्रतिकूल परिस्थितियां में रखना चाहिए धैर्य : स्वामी ज्ञानानंद

गीता मनीषी द्वारा स्थापित गीता ज्ञान संस्थानम बनेगा पूरे विश्व का केन्द्र : स्वामी हरि चेतनानंद

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 07 Dec 2019

गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित सत्संग के अंतिम सत्र में व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि प्रतिकुल परिस्थितियो में धैर्य रखना चाहिए और भगवान की इच्छा पर छोड़ देना चाहिए। मीठा बोलना और मन को खाली रखना ही गीता का मूल तत्व है। यदि मन खाली होगा तभी उसमें कुछ भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गीता कर्म का उपदेश तो देती है, इसके साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण यह भी कहते है, सबकुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। गीता मनीषी ने कहा कि जिस प्रकार बांसुरी भीतर से खाली होती है और छेद होने पर वह अपनी पीड़ा भी व्यक्त नहीं करती और इसलिए बांसुरी भगवान का स्वर बनती है, इसलिए मानव को भी हर हालत में खुश रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति और मन की प्रतिरोधक क्षमता कम होती जा रही है, गीता की शिक्षा का पालन करके ही प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। गीता संकट के समय मन सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि कन्हैया की आवाज को ही हमें अपनी आवाज बनाना चाहिए। मानव की हर समस्या का समाधान गीता में है। उन्होंने कहा कि जिओ गीता इसी उदेश्य को लेकर कार्य कर रही है। व्यक्ति को गीता के संग जीना चाहिए। गीता मनीषी द्वारा मैं वो हो जाऊं जो तरी मर्जी है गाए गए भजन पर श्रृद्घालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि गीता जीना सिखाती है और भूले भटको ंको राह दिखाती है। सब चिंताए छोडक़र भगवान की शरण में आकर गीता का अनुसरण करना ही सभी समस्याओं का हल है।इस कार्यक्रम में उपस्थित हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले कई दशकों से स्वामी ज्ञानानंद जी वहीं गीत गा रहे है, जो भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर गाया थाा। स्वामी ज्ञानानंद द्वारा स्थापित गीता ज्ञान संस्थानम पूरे विश्व का केन्द्र बनेगा, जिस प्रकार गोमुख से गंगा निकली थी, इसी प्रकार कुरुक्षेत्र की भूमि से ज्ञान की गंगा निकली है। बिना ज्ञान के मुक्ति नहीं, गीता मोह से छुटकारा दिलाती है। इस कार्यक्रम में संत महेश्वर दास ने भी अपने विचार रखे और कहा कि अज्ञानता ही सब समस्याओं की जड़ है। सत्संग में पूंडरी के विधायक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने भी उपस्थित होकर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Tags: Dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD