Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति वचनबद्ध : सरवीन चौधरी

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Dec 2019

Last updated on: Dec 05, 2019, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की अह्म भूमिका को भली-भांति समझते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके अलावा स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सभी विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।वे आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला केटलू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान बोल रही थीं।सरवीन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक दोनों मिलकर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जोे भविष्य में उनके काम आ सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल में पूर्ण अनुशासन से मन लगाकर पढ़ाई करने और साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया।सरवीन चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे  नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य है तथा उनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वह बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंइससे पूर्व, स्कूल के मुख्याध्यापिका अंजु बाला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शहरी विकास मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

सरवीन चौधरी ने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों साजन, पलक, सुरूचि, सानिया, अंशुबाला व वंशिका को भी सम्मानित किया।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि केटलू से त्रैम्बला सड़क पर 150 लाख रुपये, अम्बाडी में ग्राउंड पर एक लाख, अम्बाड़ी में किशोरी लाल की जमीन से देस राज की जमीन तक पक्के रास्ते के के निर्माण पर एक लाख, रजोल, डोला भाटी रोड के सुधारीकरण पर 119 लाख, माली ग्राउंड के निर्माण पर 2 लाख, महिला मंल भवन रचेहछ़ बस्ती के निर्माण पर 4 लाख तथा प्शु औषधालय की मरम्मत पर 3 लाख पचास हजार रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रजोल शेड के निर्माण पर 3 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। उन्होंने स्टेज निर्माण के लिए तीन लाख तथा चारदीवारी के लिए एक लाख 50 हजार रूप्ये देने की घोषणा की।इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने केटलू में लोगों की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर केटलू के प्रधान कल्पना देवी, एसएमसी प्रधान सुषमा देवी, पूर्व बीउीसी चेयरमैन अश्वनी, महिला मंडल प्रधान केटलू सुभाषना देवी, सीमा देवी, प्रीतम चौधरी, प्रदीप कुमार, अश्वनी शास्त्री सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD