Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत सुचारू ढंग के साथ सेहत सुविधाए प्रदान करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध : सुन्दर शाम अरोड़ा

सेहत विभाग को सौंपी 7लाख रुपए की लागत वाली 15 फोगिंग मशीनें, कहा, सरबत सेहत बीमा योजना पंजाब सरकार का नया प्रयास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Nov 2019

Last updated on: Nov 24, 2019, 00:00 IST

उद्योग व वाणिज्य मंत्री, पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत राज्य निवासियों को बढिय़ा ढंग के साथ सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। वह सिविल अस्पताल होशियारपुर में सेहत विभाग को लाखों रुपए की लागत वाली फोगिंग मशीनों बांटने के बाद वहां मौजूद जनसमूह को संबोधन कर रहे थे। इस मौके डिप्टी कमिशनर श्रीमती ईशा कालिया और एस.एस.पी श्री गौरव गर्ग भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि सेहत विभाग को 7 लाख रुपए की लागत के साथ 15 फोगिंग मशीनों सौंपी गई हैं, जो डेंगू से बचाव के लिए काफी सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के 50 वार्डों में यह फोगिंग मशीनों चलेंगी और एक मशीन तीन वार्ड कवर करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले सेहत विभाग को अफेरेसिस मशीन भी सौंपी जा चुकी है, जो डेंगू साथ-साथ कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है।श्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से नया प्रयास करते मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत सरबत सेहत बीमा योजना शुरू की गई है, जिसका राज्य के 46 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है और जिले के 2लाख 15 हजार 632 परिवार इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने सेहत विभाग को निर्देश दिये की कि योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किये अस्पतालों की लिस्ट सेहत केन्द्रों में लगाये जाने को यकीनी बनाई जाये, जिससे योजना अधीन आ रहे लाभपात्री जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि इस बीमा योजना अधीन मरदम शुमारी -2011 अनुसार आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को कवर करने के अलावा राज्य निवासियों को बड़ी राहत देते मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से स्मार्ट राशन कार्ड धारक, अगर -कार्ड होल्डर, छोटे व्यापारी और श्रम विभाग में रजिस्टर्ड निर्माणधारी कामगारों को भी शामिल किया गया है।इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, कमिशनर नगर निगम श्री बलवीर राज सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डा. सैलेश, शहरी कांग्रेस प्रधान श्री मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस प्रधान कैप्टन कर्मवीर बाली के अलावा कौंसलर और अलग -अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD