Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

जगत गुरू को समर्पित विधान सभा सत्र की समय सीमा बढ़ाई जाए - हरपाल सिंह चीमा

'आप' ने विधान सभा की कार्यवाही का लाइव टैलिकास्ट करने की मांग की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2019

Last updated on: Nov 04, 2019, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके 'जगत गुरू' को समर्पित पंजाब विधान सभा 6 नवंबर को बुलाई गई विशेष सत्र 3 दिन का करने की मांग की।'आप' हैडक्वाटर द्वारा जारी बयान में पार्टी के सीनियर नेता और विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को स्पीकर राणा के.पी. सिंह को मिल कर सत्र की समय -सीमा बढ़ाने और सदन की कार्यवाही का लाइव टैलिकास्ट (सीधा प्रसारन) करने के लिए मांग पत्र सौंपा।चीमा ने कहा कि जो एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है, उसकी समय -सीमा बहुत ही कम है। श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश, शिक्षाएं और सरबत का भला मांगती सर्व सांझी सोच पर अमल आज के समय में न केवल नानक नाम लेवा संगत बल्कि पूरी दुनिया के लिए ओर ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि जहां पूरा विश्व अशांति और हिंसक चुनौतियों का सामना कर रहा है, वहीं गुरू, पिता व माता का उच्च दर्जा प्राप्त हवा, पानी और धरती खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो चुकी है और जीवन खतरे में पड़ गया है। पंजाब समेत इस पूरे क्षेत्र में फैला धुआं -धूंध इस की प्रत्यक्ष मिसाल है।चीमा ने कहा कि पंजाब विधान सभा के पवित्र सदन में सभी गुटों और अपने नुमाइंदों के द्वारा सारा पंजाब नुमाइंदगी करता है। मुख्य विरोधी पक्ष होने के नाते आम आदमी पार्टी आप से अपील करती है कि सत्र की समय -सीमा एक दिन से बडा कर लगातार 3 दिन की की जाए। इस मौके राजनैतिक रव्यू  समिति के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट और अन्य नेता मौजूद थे।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD