Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सुखबीर का अहंकार ही उसे और अकाली दल को ख़त्म करेगा - कैप्टन अमरिन्दर सिंह

मुख्यमंत्री ने जलालाबाद में कांग्रेसी उम्मीदवार रवीन्द्र सिंह आंवला के लिए निकाला विशाल रोड शो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलालाबाद , 16 Oct 2019

Last updated on: Oct 16, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को पूर्व विधायक सुखबीर सिंह बादल के हलके जलालाबाद में कांग्रेसी उम्मीदवार रवीन्द्र सिंह आंवला के विशाल रोड शो के साथ तहलका मचाते हुए ऐलान किया कि अकाली दल के प्रधान का अहंकार ही उसे और उसकी पार्टी को ख़त्म कर देगा और उप मतदान के नतीजों में अकाली दल का मुकम्मल सफाया हो जायेगा।रोड शो के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इन मतदानों के नतीजे सुखबीर की तरफ से जलालाबाद के लोगों को अपनी जेब में होने की गलतफहमी से भी मुक्त कर देंगे क्योंकि सुखबीर का अहंकार ही उसे तबाह करेगा। उन्होंने कहा कि आज के रोड शो के दौरान हलके के हज़ारों लोगों का उमड़ा जन सैलाब ही कांग्रेसी उम्मीदवार की जीत पर पक्की मोहर लगा रहा है।आतंकवाद के समय  के दौरान मानवीय अधिकारों के उल्लंघन के दोष में लम्बे समय से जेल काट रहे पुलिस कर्मियों की रिहाई के लिए राज्य सरकार की अपील पर सुखबीर द्वारा आलोचना करने को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में पंजाब और देश की रक्षा करते हुए हज़ारों पुलिस कर्मियों ने अपनी जाने गंवाई। उन्होंने कहा कि इन पुलिस कर्मियों द्वारा उस समय पर की गई कार्यवाही आतंकवाद के खि़लाफ़ लडऩे की आवश्यकता से प्रेरित थी। उन्होंने आगे कहा कि इनको मानवता के आधार पर छोडऩा श्री गुरु नानक देव जी के दया और परोपकार के फलसफे के अनुसार है। उन्होंने कहा, ‘परन्तु आप आशा नहीं कर सकते कि सुखबीर रहम और मानवता को समझेगा।’ उन्होंने कहा कि अकाली दल ने सिफऱ् जुबानी तौर पर सिख धर्म के नैतिक मूल्यों और गुरू साहिब के फलसफे की बात की है, अमली रूप कभी नहीं दिया।कांग्रेसी उम्मीदवार आँवला में अपने भरोसे को स्पष्ट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीदवार द्वारा लोगों के साथ किया गया हर वादा पूरा करने को यकीनी बनाऐंगे। 

ऊधम सिंह चौंक में लोगों के भारी जलसे को संबोधन करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सारी पार्टी आगामी सभी उप-मतदानों में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए भारी जीत यकीनी बनाने के लिए सख्त मेहनत कर रही है। आज मुख्यमंत्री के साथ रवीन्द्र सिंह आँवला के अलावा पार्टी नेता आशा कुमारी, सुनील जाखड़, राणा गुरमीत सिंह सोढी, साधु सिंह धर्मसोत और अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग भी साथ थे। रोड शो में शामिल होने वाले दूसरे आदरणियों में धर्मवीर अग्निहोत्री, सुखपाल सिंह भुल्लर, करन कौर बराड़ और दमन थिंड बाजवा शामिल थे।रोड शो के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अगर सुखबीर को लगता है कि अकालियों के पास यह कांग्रेस के खि़लाफ़ जीत का एक मौका है तो वह एक बड़े भ्रम में जी रहा है। लोग शिरोमणि अकाली दल के धोखों से अवगत हैं और एक बार फिर वह अकालियों को बड़े फर्क़ से हराने के लिए तैयार हैं।सुखबीर और उनकी पार्टी के बरगाड़ी बेअदबी मामले सम्बन्धी रूख को लेकर भी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उन पर तीखा हमला करते हुये कहा कि अकालियों ने इस मामले को सी.बी.आई. को वापस सौंपने की हर संभव कोशिश की परन्तु उनकी सरकार ने सफलतापूर्वक इस मामले की जांच फिर प्राप्त कर ली है और अब हर कीमत पर सत्य को सामने लाया जायेगा।श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को साझे तौर पर मनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने ज़ोर देते हुये कहा कि उन्होंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में सभी मुख्य समागम श्री अकाल तख्त साहिब की सरप्रस्ती अधीन ही करवाए जाएंगे और शिरोमणि कमेटी द्वारा गुरूद्वारे के अंदर अन्य सम्बन्धित प्रोग्राम अलग तौर पर करवाने सम्बन्धी सरकार को कोई ऐतराज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की सरप्रस्ती अधीन नहीं चलना चाहती तो यह उसकी मजऱ्ी है। उन्होंने स्पष्ट करते हुये कहा कि वह धर्म के नाम पर राजनैतिक लाभ कमाने के हक में नहीं हैं।करतारपुर गलियारे के उद्घाटनी समागम संबंधी पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने अकालियों के दावों को यह कहते हुये रद्द कर दिया कि यह प्रोग्राम अकाली दल द्वारा नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा भारत सरकार का प्रोजैक्ट है और अकालियों की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने योग्य किसानों को सरकार की कजऱ् राहत स्कीम में से बाहर रखने के दोषों को रद्द करते हुये कहा कि अधूरी कागज़ी कार्यवाही के कारण जो किसान रह गए थे, उनके कृषि कजऱ्े भी कागज़ी प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद माफ कर दिए जाएंगे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD