Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

रामविलास पासवान ने हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार-2019 वितरित किए

दुनिया के प्रत्येक देश की अपनी भाषा है, भारत में हिन्दी ही एकमात्र भाषा है जो अंग्रेजी का स्थान ले सकती हैः रामविलास पासवान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2019

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने आज कृषि भवन में उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार-2019 वितरित किए। श्री पासवान ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि दुनिया के प्रत्येक देश की अपनी भाषा है। महात्मा गांधी और सुभाष चन्द्र बोस जैसे नेता हिन्दी भाषी नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में अपनाने का समर्थन किया। उन राजनेताओं ने महसूस किया कि भारत में हिन्दी ही एकमात्र भाषा है जो अंग्रेजी का स्थान ले सकती है, क्योंकि यह सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है और इसे आसानी से समझा भी जा सकता है।श्री पासवान ने कहा कि भारत की संस्कृति, परम्परा और भाषा देश की विरासत है। अंग्रेजी अंतिम भाषा है जो इस देश में आई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से हिन्दी को बढ़ावा देने और दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय में एक हिन्दी प्रकोष्ठ होना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करे कि सभी कार्य हिन्दी में हो रहें है या इनका हिन्दी में अनुवाद किया जा रहा है।श्री पासवान ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मंत्रालय में हिन्दी का उपयोग बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने सभी मंत्रालय कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने आग्रह किया कि आसान हिन्दी का प्रयोग किया जाना चाहिए। कठिन हिन्दी के उपयोग से बचना चाहिए।उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव श्री अविनाश के. श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सरकारी कार्यों में हिन्दी के महत्व के बारे में बताया। यह गर्व का विषय है कि हिन्दी पखवाड़ा के दौरान प्रतिभागियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।इस अवसर पर श्री पासवान ने श्री यशपाल शर्मा द्वारा रचित कविता संग्रह ‘बेटियां’ को जारी किया। श्री यशपाल शर्मा उपभोक्ता मामले विभाग में राजभाषा प्रभाग के संयुक्त निदेशक हैं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD