Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

प्रतिभा सिंह ने किया गाड़ागुशैणी कालेज का शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बंजार , 27 Feb 2014

Last updated on: Feb 27, 2014, 00:00 IST

सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को कुल्लू जिले के बंजार और मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर गाड़ागुशैणी में राजकीय डिग्री कालेज का शिलान्यास किया। उदघाटन अवसर पर खराब मौसम एवं भारी बर्फबारी के बावजूद उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस कालेज के खुलने से दो जिलों की दूरदराज पंचायतों के हजारों विद्यार्थियों को उनके घर के पास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि इस कालेज के लगभग 17.07 करोड़ रूपये का विस्तृत प्रारूप बनाया गया है, जिसके अंतर्गत आर्ट्स ब्लॉक, साइंस ब्लॉक तथा प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस कालेज को एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सभी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही कई उच्च शिक्षण संस्थान खोल कर प्रदेश के बच्चों को शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं।सांसद ने कहा कि बंजार व सराज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों से जोड़ा जा रहा है। जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए नौ करोड़ रूपये, बाहू-बछूट सड़क को 1.62 करोड़, जिभी-सराज सड़क 2.55 करोड़ और खाबल-डिमरचाड़ी सड़क के लिए भी 3.41 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि बंजार विस क्षेत्र में बेहतर पेयजल व सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। थाना-दोघरी पेयजल योजना के लिए 2 करोड़, टील-बछूट उठाउ सिंचाई योजना 81 लाख और जिभी-बलागाड़ पेयजल योजना के लिए एक करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रतिभा सिंह ने गांव चाहड़ी के सामुदायिक भवन के लिए अपनी सांसद निधि से दो लाख रूपये देने की भी घोषणा की तथा गाड़ागुशैणी से मंडी के लिए बस सेवा आरंभ करवाने का आश्वासन भी दिया। 

सांसद ने कहा कि बंजार विकास खंड में मनरेगा के अंतर्गत चालू वित वर्ष में अभी तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब आठ करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी को आड़े आने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का भरपूर लाभ उठाएं। इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि  ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय परिस्थितियों व अपनी सुविधा के अनुसार विकास कार्य करने का भी अवसर मिलता है। 

  इससे पहले विधायक कर्ण ंिसह ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि गाड़ागुशैणी में कालेज के शिलान्यास से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इससे दूरदराज गांवों के बच्चों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष किशन ठाकुर और सराज जोन कांग्रेस अध्यक्ष टीसी महंत ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर कुल्लू के उपायुक्त राकेश कंवर, पीसीसी सदस्य राम सिंह मियां, सराज ब्लॉक कांग्रेस के संयोजक तेज सिंह, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एसई ललित भूषण, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, अन्य विभागों के अधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD