Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

रोपड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिल्ली और यू.पी. का ख़तरनाक गैंगस्टर दबोचा

माहिर निशानची झुन्ना पंडित कत्ल के 10 मामलों में था वांछित, 1 लाख रुपए का रखा गया था इनाम

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोपड़ , 11 Oct 2019

Last updated on: Oct 11, 2019, 00:00 IST

रोपड़ पुलिस ने शुक्रवार को भारी जदो-जहद और दोनों तरफ़ चली गोलीबारी के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अति वांछित गैंगस्टर को गिरफ़्तार किया है। झुन्ना पंडित पिछले एक वर्ष के दौरान रोपड़ पुलिस की तरफ से पकड़ा गया 11वां गैंगस्टर है।रोपड़ के एस.एस.पी. स्पन्न शर्मा के अनुसार श्री प्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित के सिर पर 1 लाख रुपए का इनाम था और मिर्जापुर, यू.पी. के तिहरे कत्ल कांड और यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 6 मामलों समेत कत्ल के 10 मामलों में वांछित था। वह दिल्ली और यू.पी. में कत्ल, जबरन वसूली और अपहरण के 20 से ज़्यादा मामलों में शामिल गिरोह को चला रहा है।दिल्ली, यू.पी. और राजस्थान आधारित कई ग़ैर सामाजिक तत्व इस गैंगस्टर के हिमायती हैं। रोपड़ पुलिस की सी.आई.ए. टीम ने आज प्रात:काल उसको पकडऩे के लिए हुई मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर से 32 बोर के 2पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस समेत कई निजी चीजें बरामद की हैं।पंडित और उसके साथी बनारस में दलीप पटेल को सरेआम कत्ल करने के बाद फऱार थे। दलीप का भाई राजेश पटेल यू.पी. के किसान मोर्चा का प्रदेश प्रधान है।झुन्ना पंडित गिरोह के 8 मैंबर दिल्ली और यू.पी. की जेलों में बंद हैं और इस गिरोह द्वारा किये गए ज़्यादातर जुर्म सुपारी-हत्याओं और अंतर-गिरोह दुश्मनी से सम्बन्धित हैं।एस.एस.पी. के मुताबिक पंडित को एक माहिर निशानची के तौर पर जाना जाता है जो किसी भी तरह के हथियार को चला सकता है और अपने दोनों हाथों से किसी भी हथियार के साथ गोली चला सकता है। वह यू.पी. से भागने के बाद दिल्ली, जयपुर और माउंट आबू में गुप्त टिकानों पर छिपा हुआ था और चिंतपुरनी (हिमाचल प्रदेश) से दिल्ली वापस आ रहा था।ख़तरनाक अपराधी पंडित ने पहला जुर्म 15 साल की आयु में और पहला कत्ल 16 साल की आयु में किया था। उसको दोनों बार 3 साल के लिए जुवेनाईल जेल में रखा गया था। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि जेल में होते हुए भी उसने जबरन वसूली, अपहरन की वारदातों समेत 3 कत्ल किये थे। गौरतलब है कि जब भी वह फऱार होता था, हवाई यात्रा के ज़रिये सफऱ करता था।एस.एस.पी. के अनुसार हाल ही में की गई जांच से पता लगा है कि ज़्यादातर गैंगस्टरों और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी करने वालों का काम करने का ढंग एक जैसा ही है। वह सफऱ के लिए स्थानीय रास्तों का प्रयोग करते हैं और आम तौर पर उनके टिकाने धार्मिक स्थानों के नज़दीक होते हैं। पुलिस को इन गैंग्स्टरों के काम करने के ढंग का पता लगने के कारण ही पिछले कुछ महीनों में पंजाब -हिमाचल सरहद के नज़दीक इन ग़ैर सामाजिक तत्वों की समाज विरोधी गतिविधियों में काफ़ी कमी आई है।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD