Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 13वें सम्मेलन का उद्घाटन किया

राज्यों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के 2.5 प्रतिशत जीडीपी लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य सेवा पर खर्च बढ़ाने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Oct 2019

Last updated on: Oct 10, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे अपने राज्य के बजट का कम से कम 8 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा में खर्च करने के लिए बढ़ाए ताकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के 2.5 प्रतिशत जीडीपी लक्ष्य को हासिल किया जा सके। डॉ. हर्षवर्धन आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 13वें सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वाक्,य के क्षेतर् में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं विशेषकर भारत पोलियों मुक्त हो गया है ऐसा हमारे सामूहिक प्रयासों के कारण हुआ है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. वी. के. पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव सुश्री प्रीति सूदन और 13 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित थे।डॉ.  डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की बैठक का उद्देश्य देश की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर सहमति कायम करना है। देश की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं में आयुष्मान भारत के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज(यूएचसी), तपेदिक रोक की समाप्ति और चिकित्सा संरचना को मजबूत बनाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में खर्च बढ़ाकर सामूहिक रूप से हासिल किया जा सकता है। ताकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के 2025 तक जीडीपी के 2.5 प्रतिशत स्वास्थ्य खर्च के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति संकल्पबद्ध है और स्वास्थ्य सेवा सरकार के शीर्ष एजेंडा में है। उन्होंने कहा कि हाल में सम्मपन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में प्रधानमंत्री के संबोधन से ये स्पष्ट हुआ है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा के चार स्तंभों पर बल दिया जिसमें सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, मिशन मोड कार्यक्रम, गुणवत्ता संपन्न तथा पहुंच योग्य किफायती स्वास्थ्य सेवा और पर्याप्त बुनियादी संरचना शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सामाजिक आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिट राइट एंड फिट इंडिया आंदोलन को समन्वित तरीके से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा चलाया जाना चाहिए ताकि स्वस्थ्य और मजबूत भारत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से जो कि राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, राज्य के स्वास्थ्य बजट में वृद्धि करने का आग्रह किया ताकि अनुसरण करने के लिए उदाहरण कायम किया जा सके।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव सुश्री प्रीति सूदन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय कारगर, किफायती, गुणवत्ता संपन्न और पहुंच योग्य स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के संकल्प के बिना स्वास्थ्य सेवा कारगर नहीं हो सकती।नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्राथमिकता वाले दो क्षेत्रों पर बल देने को कहा इनमें केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा स्वास्थ्य बजटों में वृद्धि करना तथा स्वास्थ्य के लिए बुनियादी ढांचा में वृद्धि शामिल है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बजट में वृद्धि के बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में व्यक्त किए गए संकल्प राज्यों के योगदान के बिना हासिल नहीं किये जा सकते।उद्घाटन सत्र में डॉ. हर्षवर्धन ने अन्य मंत्रियों के साथ सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) कार्यक्रम लॉन्च किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के जीजीएचस डॉ. संजय त्यागी, विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य सचिव तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, आईसीएमआर, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विकास साझेदारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Harsh Vardhan , Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD