Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 26 Sep 2019

Last updated on: Sep 26, 2019, 00:00 IST

मुख्य सचिव डा. श्रीकान्त बाल्दी ने बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) द्वारा आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता की तथा इस क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने मुख्य सचिव को बीबीएनडीए द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि काॅमन इफल्यूमेंट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए प्रयोगात्मक आधार पर स्थान का चयन कर लिया गया है, जहां कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर फसलें उगाई गई हैं। बीबीएनडीए के अध्यक्ष ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अग्रिम तौर पर योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि कृषि विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई फसलों की जांच की जा सके तथा सीईटीपी के रिसाईकल पानी को किसानों, औद्योगिक इकाइयों तथा आम लोगों द्वारा इसे दोबारा प्रयोग में लाया जा सके।उन्होंने कहा कि निजी भूमि से बस्तियों को स्थानांतरित करने के लिए कम दरों पर 1011 आवासीय इकाइयों का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 116 निविदाएं प्रदान की गई हैं तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। डा. श्रीकान्त बाल्दी ने संबंधित अधिकारियों को सोलन जिला की नालागढ़ तहसील में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीबीएनडीए को पुलिस विभाग को इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव व इन्टरनेट के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये की राशि देने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने सड़कों व पुलों के स्तरोन्नत कार्यों को स्वीकृति देते हुए कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने बीबीएन क्षेत्र में ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।इसके उपरान्त, डा. श्रीकांत बाल्दी ने शिमला जल प्रबधन निगम लिमिटेड की बैठक की भी अध्यक्षता की, जिसमें  शकरोडी (सुन्नी) से शिमला में पर्याप्त जल आपूर्ति के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल योजना पर चर्चा की गई। बैठक में सेवा सुधार योजना (एसआईपी) की आपूर्ति, स्थापना, प्राकृतिक जल संचरण पाईपलाइन के निर्माण, शकरोडी में जल उपचार संयंत्र का डिजाईन और विस्तृत इंजीनियरिंग पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान बोलीदाताओं के लिए वांछित योग्यता मानदंड, अनुबंध की वाणिज्यिक शर्तों और परियोजना की तकनीकी शर्तों पर निर्णय भी लिया गया।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD