Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

प्रतिभा सिंह ने बजौरा में किया पेयजल योजना का उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 25 Feb 2014

Last updated on: Feb 25, 2014, 00:00 IST

सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को बजौरा में लगभग 22 लाख रूपये की लागत से बनी उठाउ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के चालू होने से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गावों के लोग लाभान्वित होंगे।प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की देव संस्कृति के संरक्षण व संवर्न के लिए 5 करोड़ रूपये का प्रावधान करके देव समाज को उच्च सम्मान दिया है। इसके अलावा देव संस्कृति के अभिन्न अंग माने जाने वाले बजंतरियों के लिए भी पारिश्रमिक की व्यवस्था की है। इनर सराज और आउटर सराज के देवी-देवताओं की सुविधाओं के लिए लारजी-औट सड़क को भी बहाल किया गया है, जिस पर 50 लाख रूपये खर्च किए जा रहे हैं। 

सांसद ने बताया कि ग्राम पंचायत बजौरा में मनरेगा के तहत 12 लाख रूपये और ग्राम पंचायत हाट में 9 लाख रूपये खर्च किये जा रहे हैं। 

उन्होंने बजौरा व आसपास की पंचायतों के विभिन्न महिला मण्डलों व युवक मण्डलों के लिए लगभग 7 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। प्रतिभा सिंह ने शांति युवक मण्डल बंजर को एक लाख रूपये, वामना देवी मन्दिर सराय एक लाख रूपये, लक्ष्मी युवक मण्डल हाट 50 हजार, नारद मुनि मंदिर जेष्ठा एक लाख, वीर नाथ मंदिर न्यूल की सराय के लिए एक लाख रूपये, सराय भवन वीरनाथ सरोगी एक लाख, महावीर युवक मण्डल जरड़ 50 हजार रूपये, महिला मण्डल फल्टनाला 50 हजार, महिला मण्डल मशरोगी एक लाख, शिव युवक मंडल मशगां एक लाख और दुर्वासा ऋषि मन्दिर की दीवार के लिए भी एक लाख रूपये देने की घोषणा की। 

इस मौके पर प्रतिभा सिंह का स्वागत करते हुए बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपये की योजनाएं स्वीकृत हुई है। इसी वर्ष बंजार के लिए 2 सीनियर सकेंडरी स्कूल, 3 हाईस्कूल तथा गाड़ा-गुशैणी क्षेत्र के लिए एक डिग्री कॉलेज मंजूर किया गया है। इन शिक्षण संस्थानों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, सदस्य बुद्धिसिंह, बंजार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष टैहल सिंह राणा, मण्डी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखे। मशगां पंचायत के प्रधान शेर सिंह ने सांसद और अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रियव्रत वैद्य, अन्य विभागों के अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD