Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

‘राइजिंग हिमाचल’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर सचिवालय में बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 23 Sep 2019

Last updated on: Sep 23, 2019, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक समीक्षा बैठक में ‘राइजिंग हिमाचल’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) के दिन 7 नवम्बर, 2019 को मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इनवेस्टर मीट नवम्बर माह में धर्मशाला में आयोजित की जा रही है।राम सुभग सिंह ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और परम्पराओं को उत्कृष्ट सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रदर्शित करने पर बल दिया। उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से सिरमौर, किन्नौर, चम्बा, कांगड़ा, मण्डी और कुल्लू जिलों से श्रेष्ठ दलों को आमन्त्रित करने के लिए भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसमें तिब्बती इंस्टीट्यूशन आफ परफार्मिंग आर्ट्स (टीआईपीए) से भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में तिब्बती संस्कृति को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हिमाचली लोक गायक करनैल राणा भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए हिमाचल से संबंधित बालीवुड पाश्र्व गायक, मोहित चैहान को भी निमंत्रण दिया जाएगा ।उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के शुभारम्भ से एक दिन पूर्व 6 नवंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल करने के भी निर्देश दिए।बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इस वर्ष 7 और 8 नवम्बर को धर्मशाला में ‘राइजिंग हिमाचल’ इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की भी संभावना है।भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 1 से 8 नवम्बर, 2019 तक कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ‘त्रिगर्त’ उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD