Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

राज्यपाल द्वारा देश के विकास में सबको अह्म भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तेलंगाना , 13 Sep 2019

Last updated on: Sep 13, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हम सभी भारतीय हैं तथा एकता व अखण्डता हमारी पहचान है, जिसकी हर परिस्थिति में रक्षा की जानी चाहिए। यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज तेलंगाना के यादादरी भोनगिर की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं, लेकिन अब उन्हें संवैधानिक दायरे में विशेष दायित्व का निर्वहन करना है । उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद का दायित्व सौंपने के लिए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर पूर्व संसद बी. नरसाई गौर ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता के प्रति दत्तात्रेय का विशेष लगाव है और उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के हित के लिए निस्वार्थ भाव से पिछले कई दशकों से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।इससे पूर्व, राज्यपाल के आवास मुशीबाद के रामनगर में काफी संख्या में लोगों ने उन्हें हिमाचल के राज्यपाल बनने पर बधाई दी।इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह तेलंगाना की जनता के लिए गर्व की बात है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस क्षेत्र के लोगों के प्यार और सहयोग के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया।इसके बाद राज्यपाल ने प्रसिद्ध यादगिरी गुत्ता मन्दिर में शीश नवाया। उपायुक्त रामचन्द्रन ने उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहित धार्मिक स्थल हंै, जिनमें माता चिन्तपूर्णी, नैना देवी, ब्रजेश्वरी देवी, माता चामुण्डा आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि यहां प्रति वर्ष करोड़ों की संख्या में लोग भ्रमण करने आते हैं, जिसमें लाखों विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD