Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एस.एम.एस. संधू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर और कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन का पद संभाला

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2019

Last updated on: Sep 09, 2019, 00:00 IST

एस.एम.एस. संधू ने आज पंजाब इनफोटैक निगम के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और मैंबर पार्लियामेंट पटियाला श्रीमती परनीत कौर, उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक राजपुरा श्री हरदयाल कम्बोज़, विधायक बसी पठाना श्री गुरप्रीत सिंह जी.पी., पी.एस.आई.डी.सी. के चेयरमैन श्री के. के. बावा, इनफोटैक के वाईस चेयरमैन श्री कार्तिक वढेरा, एम.डी. पंजाब इनफोटैक श्री रजत अग्रवाल के अलावा बनूड़ और डेराबस्सी क्षेत्र से आदरणीय, रिश्तेदार, पारिवारिक मैंबर और पुत्र अजीतेज संधू (अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी) विशेष तौर पर उपस्थित थे।आज यहाँ उद्योग भवन में अपना पद संभालने के बाद श्री संधू ने नई जि़म्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जि़म्मेदारी वचनबद्धता और शिद्दत  से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब इनफोटैक मौजूदा समय में पहले ही राज्य भर में आई.टी., ई -गवर्नेंस, आई.टी. एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के अनेकों प्रोजैक्ट चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नयी संभावनाओं का पता लगाकर नये प्रोजैक्ट शुरू करने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब इनफोटैक ने ‘स्टार्टअप पंजाब’ प्रोग्राम लांच किया है, जिसके द्वारा पोषण सम्बन्धी एक मज़बूत और नयी ईको प्रणाली का निर्माण किया गया है।श्री संधू ने बताया कि पंजाब इंफोटेक को साल 1976 में पंजाब में इलैक्ट्रॉनिक्स, आई.टी., आई.टी. योग्य सेवाएं और संचार प्रौद्यौगिकी उद्योग के प्रचार के लिए पंजाब सरकार की नोडल एजेंसी के तौर पर शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के दौरान, पंजाब इंफोटेक ने पंजाब में आई.टी. और ई -गवर्नेंस, आई.टी. शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में बहुत से प्रोजैक्ट शुरू किए थे। उन्होंने बताया कि इनफोटैक ने आई.टी., इलैक्ट्रॉनिक्स, ज्ञान उद्योग के केंद्र के तौर पर मोहाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान डाला है।जि़क्रयोग्य है कि श्री संधू साल 2007 में पंजाब लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग से बतौर मुख्य इंजीनियर सेवामुक्त हुए हैं। श्री संधू अपनी सेवामुक्ति के बाद सामाजिक सेवा और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्होंने राजपुरा और डेराबस्सी क्षेत्र के स्कूलों और गऱीबी रेखा से नीचे रह रहे विद्यार्थियों के कल्याण के लिए अनेकों कार्य किये। इसके अलावा श्री संधू अपने फार्म में आलू के उन्नत बीज तैयार करके भारत के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों को सप्लाई भी करते हैं।

 

Tags: Parneet Kaur , Balbir Singh Sidhu , Sunder Sham Arora , Krishan Kumar Bawa , Krishan Kumar Bawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD