एस.एम.एस. संधू ने आज पंजाब इनफोटैक निगम के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और मैंबर पार्लियामेंट पटियाला श्रीमती परनीत कौर, उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक राजपुरा श्री हरदयाल कम्बोज़, विधायक बसी पठाना श्री गुरप्रीत सिंह जी.पी., पी.एस.आई.डी.सी. के चेयरमैन श्री के. के. बावा, इनफोटैक के वाईस चेयरमैन श्री कार्तिक वढेरा, एम.डी. पंजाब इनफोटैक श्री रजत अग्रवाल के अलावा बनूड़ और डेराबस्सी क्षेत्र से आदरणीय, रिश्तेदार, पारिवारिक मैंबर और पुत्र अजीतेज संधू (अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी) विशेष तौर पर उपस्थित थे।आज यहाँ उद्योग भवन में अपना पद संभालने के बाद श्री संधू ने नई जि़म्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जि़म्मेदारी वचनबद्धता और शिद्दत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब इनफोटैक मौजूदा समय में पहले ही राज्य भर में आई.टी., ई -गवर्नेंस, आई.टी. एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के अनेकों प्रोजैक्ट चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नयी संभावनाओं का पता लगाकर नये प्रोजैक्ट शुरू करने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब इनफोटैक ने ‘स्टार्टअप पंजाब’ प्रोग्राम लांच किया है, जिसके द्वारा पोषण सम्बन्धी एक मज़बूत और नयी ईको प्रणाली का निर्माण किया गया है।श्री संधू ने बताया कि पंजाब इंफोटेक को साल 1976 में पंजाब में इलैक्ट्रॉनिक्स, आई.टी., आई.टी. योग्य सेवाएं और संचार प्रौद्यौगिकी उद्योग के प्रचार के लिए पंजाब सरकार की नोडल एजेंसी के तौर पर शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के दौरान, पंजाब इंफोटेक ने पंजाब में आई.टी. और ई -गवर्नेंस, आई.टी. शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में बहुत से प्रोजैक्ट शुरू किए थे। उन्होंने बताया कि इनफोटैक ने आई.टी., इलैक्ट्रॉनिक्स, ज्ञान उद्योग के केंद्र के तौर पर मोहाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान डाला है।जि़क्रयोग्य है कि श्री संधू साल 2007 में पंजाब लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग से बतौर मुख्य इंजीनियर सेवामुक्त हुए हैं। श्री संधू अपनी सेवामुक्ति के बाद सामाजिक सेवा और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्होंने राजपुरा और डेराबस्सी क्षेत्र के स्कूलों और गऱीबी रेखा से नीचे रह रहे विद्यार्थियों के कल्याण के लिए अनेकों कार्य किये। इसके अलावा श्री संधू अपने फार्म में आलू के उन्नत बीज तैयार करके भारत के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों को सप्लाई भी करते हैं।