Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘देश सेवा’ को समर्पित होगा ‘सेवा सप्ताह’ : अविनाश राय खन्ना

खन्ना की अध्यक्षता में ‘सेवा सप्ताह’ अभियान हेतु क्षेत्रीय मीटिंग आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2019

Last updated on: Sep 05, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को समॢपत देश भर में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा सप्ताह’ अभियान की तैयारियों के संबंध में सेवा सप्ताह अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना द्वारा आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारत के चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ से सेवा सप्ताह अभियान के संयोजक व सह-संयोजकों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर खन्ना ने मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह अभियान में देश भर में मौजूद गरीब, जरूरतमंद, दिव्यांग की मदद कर उनके चेहरे पर दिखने वाली खुशी से इसको एक यादगारी पल बना सकते हैं।खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी जी के जन्म दिवस को समॢपत 14 से 20 सितंबर तक आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ अभियान में हम विशाल रक्तदान शिविर, हेल्थ चैकअप कैंप, नेत्र जांच व आप्रेशन कैंप लगा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस सप्ताह दौरान अस्पतालों, अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में जाकर सभी मरीजों व जरूरतमंदों को फल आदि वितरित किए जाएं। खन्ना ने बताया कि सेवा सप्ताह अभियान के पदाधिकारी अपने इलाके अधीन आते उच्च संस्थानों व बड़े दानदाताओं से संपर्क करके उनको कम से कम 100 दिव्यांगों एवं निशक्तजनों की शिक्षा व उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित करें।खन्ना ने बताया कि सेवा सप्ताह अभियान के तहत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकें व सीडीज केंद्रीय टीम द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी। इन पुस्तकों को मंडल स्तर पर लोगों को वितरित किया जा सकता है तथा साथ मंडल स्तर पर ही प्रदर्शनियां आयोजित कर खुशी जाहिर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस सेवा सप्ताह दौरान देश भर में प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग समाप्त करने एवं जल संरक्षण एवं संवर्ध को प्रोत्साहित करने का अभियान भी चलाया जा सकता है। 

 

Tags: Avinash Rai Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD