Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए फॉगिंग हुई शुरू

लोगों को जल जनित बीमारियों व मच्छरों से होने वाली इंफेक्शन से बचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

बाढ़ प्रबंधन योजना को प्रभावशाली तरीके से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित गांव में लोगों को जल-जनित बीमारियों व मच्छचों से होने वाले इंफेक्शन से बचाने के लिए फॉगिंग शुरू करवा दी है।डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने बताया कि सबसे पहले ये मुहिम बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुए गांव निहाला लवेरा, मुट्ठियां वाला, धीरा घारा, लालूवान में शुरू की गई है ताकि यहां लोगों को मच्छरों की वजह से होने वाली इंफेक्शन से बचाया जा सके। फॉगिंग के लिए पोर्टेबल मशीनों का इस्तेमाल किया गया है, जहां पानी ज्यादा है, वहां मोटर बोट के जरिए फॉगिंग करवाई जा रही है। फॉगिंग मुकम्मल करने के लिए दस स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है, जोकि इस काम में जुटी हुई है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गांव में डायरिया, बुखार, गले और स्किन इंफेक्शन के कई केस आ रहे हैं, जहां मरीजों को मेडीकल कैंप में जांच के बाद दवाईयां वितरित की जा रही हैं। इन समस्याओं को मद्देनजर बाढ़ प्रभावित गांव में फॉगिंग की जरूरत महसूस की गई और दस टीमें गठित करके फॉगिंग शुरू करवाई गई।उन्होंने बताया कि फॉगिंग के अलावा सेहत विभाग की तरफ से मेडीकल कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी तादाद में मरीजों को चैक किया गया है और मौके पर दवाईयां दी गई हैं। श्री गैंद ने कहा कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए उनके साथ खड़ा है और किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को पोस्ट फ्लड एक्शन प्लान को प्रभावशाली तरीक से लागू करने के निर्देश दिए और कहा कि इस काम में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाए। अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए और इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा मैन पावर का इस्तेमाल करने के लिए कहा ताकि हालात जल्द से जल्द सामान्य किए जा सकें। 

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD