डिप्टी कमिशनर बी श्रीनिवासन की तरफ से श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के वी 1 बठिंडा कैंट में एक अलग किस्म के हरबल गार्डन की शुरूयात की गई। इस दौरान उन्होंने स्कूल में सेहत के साथ संबंधत विभिन्न किस्मों के लाभदायक 50 पौधे जैसे एलोवेरा, स्टीविया, आंवला आदि भी लगाए। इस मौके उन्होंने स्कूल के छात्रों एवं स्टाफ को पानी की बचत करने और पर्यावरण की शुधता के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।इस मौके डिप्टी कमिशनर ने स्कूल के छात्रों को पर्यावरण एवं वृक्षों की महत्ता के बारे में अपना संदेश देते हुए बताया कि कौन कौन से पौधों की मनुष्य सेहत के लिए क्या क्या लाभ है। उन्होंने बताया कि एलोवेरा का पौधा चमडी के रोग के लिए काफी लाभदायक है जबकि स्टीविया पौधे के पत्ते भी मनुष्य की सेहत के लिए काफी लाभदायक है। यह पत्ते खाने के लिए बहुत मीठे होते है इन का उपयोग चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस के अलावा आंवला और सुहाजना के पौधे भी मनुष्य की सेहत के लिए काफी गुणकारी होते है। उन्होंने यह भी कहा कि इन पौधों को लगाने और इनकी संभाल के साथ हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में लाभ ले सकता है। इस उपरंत डिप्टी कमिशनर की तरफ से स्कूल के छात्रों एवं स्टाफ के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने पानी की बचत और पर्यावरण की शुधता को बरकरार रखने के लिए जानू करवाया।इस मौके स्कूल के चेयरमैन कर्नल संदव प्रणव, प्रिंसीपल अर्चना जयसवाल, पूर्व प्रिंसीपल पी. डी गर्ग, गणित अध्यापक सुखदर्शन सिंह, हिंदी अध्यापक शंकर लाल, ड्र्राइंग अध्यापक दिनेश कुमार और जिला लोक संपर्क अफसर गुरदीप सिंह मान विशेष तौर पर उपस्थित थे।