Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विक्रम लैंडर करोड़ों भारतीयों की तरफ से विक्रम साराभाई को श्रद्धांजलि के रूप में चंद्रमा पर उतरेंगे : नरेंद्र मोदी

डॉ. विक्रम साराभाई शताब्दी समारोह का आज अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ

Listen to this article

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Aug 2019

Last updated on: Aug 12, 2019, 00:00 IST

इसरो के संस्थापक जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती का शताब्दी समारोह आज अहमदाबाद में इसरो, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और साराभाई परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में आरंभ हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित किया।श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह डॉ. साराभाई को सही अर्थों में करोड़ों भारतीयों की ओर से श्रद्धांजलि होगी जब ‘विक्रम’ लैंडर चंद्रमा पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रम साराभाई की विचारधारा भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक शक्तिशाली देश बनने की दिशा में ले जाती है। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. होमी भाभा के निधन से भारतीय विज्ञान की दुनिया में एक शून्य पैदा हो गया था। उस समय, विक्रम साराभाई ने अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता के साथ विज्ञान को एक नया आयाम दिया।श्री मोदी ने डॉ. विक्रम साराभाई को विज्ञान के एक समर्पित योद्धा के रूप में बताते हुए कहा कि उन्होंने विज्ञान के साथ-साथ भारत की संस्कृति और संस्कृत भाषा को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने हमेशा छात्रों के लिए समय दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. विक्रम साराभाई हमारे लिए एक विरासत छोड़ गए और इस विरासत को लोगों तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को इसरो द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन स्पेस क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने डॉ. विक्रम साराभाई को एक महान संस्थान निर्माता करार दिया। उन्होंने कहा कि विक्रम साराभाई ने आधुनिक विज्ञान, भौतिक अनुसंधान और परमाणु ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में संस्थानों की स्थापना के जरिए आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विक्रम साराभाई द्वारा स्थापित संस्थान आज उत्कृष्टता के केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अर्थ में डॉ. विक्रम साराभाई भारत के सच्चे पुत्र हैं।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान, डॉ. विक्रम साराभाई की जीवन गाथा पर एक एलबम, इसरो पर एक कॉफी टेबल बुक और परमाणु ऊर्जा विभाग से स्मारक सिक्का जारी किया गया। इस अवसर पर एक बस के भीतर ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।साल भर तक चलने वाले डॉ. विक्रम साराभाई शताब्दी कार्यक्रम में प्रदर्शनियां, स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं, पत्रकारिता पुरस्कार और विख्यात व्यक्तियों द्वारा व्याख्यान शामिल हैं। यह कार्यक्रम आज से शुरू होकर पूरे भारत के 100 चयनित शहरों में आयोजित किया जाएगा और 12 अगस्त, 2020 को तिरुवनंतपुरम में समापन समारोह के साथ सम्पन्न हो जाएगा।इस अवसर पर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. बी. एन. सुरेश, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पूर्व निदेशक और डॉ. साराभाई श्री प्रमोद काले के करीबी सहयोगी, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कस्तूरीरंगन, परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्री के. एन. व्यास, परमाणु ऊर्जा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री एम. आर. श्रीनिवासन और डॉ. विक्रम साराभाई के पुत्र डॉ. कार्तिकेय साराभाई भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD