Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

चंद्रयान-2 के साथ भारत के 'बाहुबली' का सफल प्रक्षेपण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) , 22 Jul 2019

इसरो के हैवी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी एम-3) ने चंद्रमा के लिए उड़ान भरी। यह रॉकेट अपने साथ 3,850 किलोग्राम के चंद्रयान-2 को लेकर सोमवार की दोपहर श्रीहरिकोटा अंतरिक्षयान से प्रक्षेपित हुआ।दोपहर ठीक 2:43 बजे, 375 करोड़ रुपये के जीएसएलवी एम-3 रॉकेट ने यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में दूसरे लांच पैड से अंतरिक्ष के लिए चढ़ाई शुरू की।कुल 43.4 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जीएसएलवी एम-3 का उपनाम 'बाहुबली' एक कामयाब रही फिल्म के सुपर हीरो किरदार के नाम पर रखा गया है। यह रॉकेट भारत के दूसरे मिशन को अंजाम देने के लिए 3.8 टन वजनी चंद्रयान-2 को अपने साथ लेकर गया।चंद्रयान-2 पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की लगभग 384,400 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।वैसे इस मिशन के लिए रॉकेट को 15 जुलाई की दोपहर 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर तकनीकी गड़बड़ के कारण रॉकेट प्रक्षेपण से लगभग एक घंटा पहले इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसरो ने तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद 22 जुलाई को प्रक्षेपण का दिन तय किया।चंद्रयान-2 में कुल तीन खंड हैं। इसमें ऑर्बिटर (2,379 किग्रा, आठ पेलोड), लैंडर 'विक्रम' (1,471 किग्रा, चार पेलोड) और रोवर 'प्रज्ञान' (27 किग्रा, दो पेलोड)। शामिल है।

इसरो के अनुसार, ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के पांच दिन बाद अलग हो जाएगा।आठ वैज्ञानिक प्रयोगों के साथ ऑर्बिटर एक वर्ष की अवधि के लिए अपने मिशन को जारी रखेगा।भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह मिशन चंद्रमा की उत्पत्ति को उजागर करने का भी प्रयास करेगा।रोवर के साथ-साथ दोनों लैंडर के पास भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अंकित है जबकि रोवर के पहियों पर अशोक चक्र अंकित किया गया है।चंद्रयान-2 मिशन की सफलता के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की यात्रा व उसकी सतह पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।अब तक कुल 38 लैंडिंग के प्रयास किए गए हैं, जिनमें सफलता की दर 52 फीसदी रही है।उल्लेखनीय है कि भारत ने अपना पहला चंद्रमा मिशन चंद्रयान-1 अक्टूबर 2008 में अपने हल्के रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) का उपयोग कर लांच किया था।जीएसएलवी एम-3 का उपयोग साल 2022 में भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए किया जाएगा।

 

Tags: ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD