Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

उप्र के सोनभद्र में खूनी संघर्ष में 9 की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Jul 2019

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी रंजिश को लेकर हुए आपसी विवाद में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में 9 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना ग्रामसभा मूर्तिया के गांव उम्भा की है। उन्होंने बताया कि प्रधान ने दो साल पहले वहीं पर 90 बीघे जमीन खरीदी जिस पर अपने समर्थकों के साथ कब्जा करने गया था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बवाल हो गया। इसमें 3 महिलाओं और 4 अन्य ग्रामीणों की मौत हो गई। सोनभद्र के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच हो रही है। मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्ति की है। उन्होंने घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट को आदेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उप्र के डीजीपी को आदेश दिया है कि इस मुद्दे पर वह व्यक्तिगत नजर रखें और घटना की जांच कराएं।स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान आपस में असलहे से फायरिंग और गड़ासा चलने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पक्ष और गांव के दूसरे पक्ष को लेकर जमीन का विवाद था। बुधवार की दोपहर असलहों से लैस होकर जमीन के विवाद को लेकर बहस शुरू हुई जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

 

Tags: Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD