Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल ने किया लालनाथ हिन्दू महाविद्यालय रोहतक के सभाकार का शुभारम्भ

Listen to this article

5 Dariya News

रोहतक , 15 Jul 2019

Last updated on: Jul 15, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज रोहतक के लालनाथ हिन्दू महाविद्यालय में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छे संस्कार का निर्माण करना है।उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा, भारत की संस्कृति और चिन्तन का भी समावेश होना आवश्यक है। उन्हांने कहा क रोहतक ज़िला पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भूमि के रुप में विख्यात है और कॉलेज से भी खेल क्षेत्र में अनेक खिलाड़ियों ने हरियाणा का नाम रोशन किया है।राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों से ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण होना चाहिए, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के सुख दर्द को समझने की सूझ रखता हो और सामूहिक कल्याण से विश्व कल्याण की भावना से ओतप्रोत हो। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरू रहा है और यहां के शिक्षाविदों और मनीषियों ने सदा परोपकार और सामूहिक कल्याण की बात कही है।रोहतक के सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा ने कहा कि कॉलेज के विकास में शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग का अहम् योगदान रहा है। आपातकाल में कॉलेज प्रबन्धन के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के लोगों को जेल जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कॉलेज निरन्तर विकास कर रहा है।हरियाणा के सहकारिता एवं स्थानीय निकाय राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि लालनाथ हिन्दू कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में आज पूरे प्रदेश में अपना विशेष स्थान रखता है जो विद्यार्थियों को गुणात्मक और रोज़गारमूलक शिक्षा प्रदान कर रहा है।उन्होंने कहा कि कॉलेज के संस्थापक डॉ. मंगल सेन ने शिक्षा के प्रसार और प्रचार के लिए कॉलेज की स्थापना की।प्रधान हिन्दू एजुकेशन सोसायटी राजेश सहगल ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और लालनाथ हिन्दू कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD