Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा चनालों औद्योगिक फोकल प्वाइंट के लिए 10 करोड़ रुपए की पेशकश

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़/मोहाली , 14 Jul 2019

Last updated on: Jul 14, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा खरड़ विधान सभा हलके में कुराली के नज़दीक स्थित चनालों औद्योगिक फोकल प्वाइंट में पानी के निकास प्रबंधों और सडक़ों की मुरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है।इस संबंधी जानकारी देते हुये स्थानीय सांसद मनीष तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने समेत सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को औद्योगिक और आवास निर्माण और शहरी विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन के साथ मुलाकात की।श्री तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने चनालों औद्योगिक प्वाइंट की ख़स्ता हालत संबंधी अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उक्त फोकल प्वाइंट में सडक़ों और पानी के निकास प्रबंधों की हालत काफ़ी दयनीय है।उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पानी के निकास प्रबंधों और ख़स्ता हालत सडक़ों की मुरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए जारी करने की पेशकश की है। श्री तिवाड़ी ने बताया कि यह सहमति भी बनी है कि यहाँ कार्यालय के निर्माण के लिए औद्योगिक एसोसिएशन को आरक्षित कीमत पर प्लॉट अलॉट किया जायेगा। 

सरकार इस फोकल प्वाइंट में काम कर रहे कर्मचारियों को ग्रुप हाऊसिंग स्कीम के अंतर्गत ज़मीन मुहैया करवाने की मांग पर भी विचार करेगी।विभाग उन प्लॉट मालिकों को भी नोटिस जारी करेगा जिन्होंने प्लॉट की अलॉटमैंट से लेकर अब तक कोई इंडस्ट्री विकसित नहीं की। श्री तिवाड़ी ने स्थानीय इंडस्ट्री की माँगों मानने के लिए विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्यमों की सुरजीती और सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकता है क्योंकि इससे राजस्व और नौकरियों के साधन पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा उद्योगों की मज़बूती और इनके लिए सभी उचित सहूलतों को यकीनी बनाने के साथ-साथ ताज़ा निवेश को भी उत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य में उद्योगों की सुरजीती के लिए काफ़ी उत्सुक हैं और इस उद्देश्य के लिए वह पूरा समर्थन भी दे रहे हैं।श्री तिवाड़ी के साथ श्री जगमोहन सिंह कंग के अलावा यूथ कांग्रेस नेता यादविन्दर कंग, योगेश सागर और औद्योगिक क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Tags: Manish Tewari , Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD