Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोविन्द सिंह ठाकुर ने की राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट

वन एवं परिवहन विभाग के कार्यों की दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Jul 2019

Last updated on: Jul 13, 2019, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से गत सायं राजभवन में मुलाकात कर प्रदेश के वन एवं परिवहन विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर राज्यपाल ने वनों के सम्वर्धन एवं संरक्षण के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश के जंगलों में अधिकतर फलदार पौधे रोपे जाए जिससे वन्य प्राणियों को वनों के भीतर ही भोजन प्राप्त हो तथा किसानों की फसलों को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस प्रकार के फलों की प्रजातियों को चिन्हित करें, जो केवल वन्य-जीवों के उपभोग के लिए उपयुक्त हो।राज्यपाल ने प्रदेश के वृक्षारोपण तथा सड़क सुरक्षा अभियान के लिए अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात कही, जिसके लिए वो आगामी कार्यक्रमों में भाग भी लेंगे।राज्यपाल ने गत दिनों हुए सड़क हादसों पर भी अपनी चिन्ता व्यक्त की जिस पर परिवहन मन्त्री ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछली कैबिनेट बैठक में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन निदेशालय के भीतर रोड सेफ्टी लीड एजेंसी के गठन की मंजूरी प्रदान की है, जिसमें पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे तथा प्रदेश में बड़े पैमाने पर जन जागरण अभियान चलाए जाने की रुपरेखा तैयार कर दी गई है। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतिदिन 100 के करीब अतिरिक्त बसों की सेवाएं प्रदान की जा रही है।वन मन्त्री ने राज्यपाल को आगामी वर्षा ऋतु में वन विभाग के वृक्षारोपण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में तीन दिनों तक चलाए गये वृक्षारोपण अभियान के दौरान लोगों की सहायता से करीब 17 लाख पौधे रोपे गये थे, जबकि इस वर्ष यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा इस वर्ष सामुदायिक सहयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है तथा इनकी देखभाल एवं संरक्षण के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश वन विभाग के प्रमुख डॉ. अजय शर्मा ने जानकारी दी कि विभाग का प्रयास है कि वृक्षारोपण के दौरान पचास प्रतिशत तक फलदार पौधे रोपे जाएंगे तथा किसानों को निजी भूमि पर रोपित करने के लिए चन्दन के पौधे भी प्रदान किये जाएंगे।      

 

Tags: Acharya Devvrat , Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD