Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 21 लोगों की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

काठमांडू , 13 Jul 2019

नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और हुए भूस्खलन में करीब 21 की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस दौरान करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि 50 लोगों को बचा लिया गया है।नेपाल आपातकालीन कार्यसंचालन केंद्र के प्रमुख बेद निधि खानल ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि देशभर में 200 से अधिक स्थानों की पहचान मॉनसून संबंधित आपदाओं के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र के रूप में की गई है। बचाव दल, राहत कार्यो व खोज और बचाव कार्यो का संचालन कर रहे हैं।राजधानी काठमांडू के भी कुछ हिस्से बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं।मृतकों में तीन सदस्य एक ही परिवार के थे। काठमांडू स्थित उनके घर की दीवार ढहने से तीनों उसकी चपेट में आ गए थे। वहीं तीन अन्य लोग पूर्व के खोतांग जिले में एक भूस्खलन में मारे गए।जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख अर्चना श्रेष्ठ ने एफे न्यूज को बताया कि देशभर में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।वहीं, प्रधानमंत्री खडग प्रसाद शर्मा ओली ने बाढ़ और भूस्खलनों में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए ट्वीट किया, "आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है।"

 

Tags: Hadsa World , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD