Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

समस्या 7 दिन में हल नहीं हुई तो अधिकारी नपेंगे : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 04 Jul 2019

Last updated on: Jul 04, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टोल फ्री सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर सिर्फ शिकायतें दर्ज नहीं होंगी, बल्कि अगर एक सप्ताह में समस्या का निवारण नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी भी नपेंगे। इस हेल्पलाइन के शुरू होने से शिकायतकर्ता अब घर बैठे पूरे प्रदेश में कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे समस्याएं सुनी जाएंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 करोड़ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही है। अब तक लोग जागरूकता के आभाव में ये जान नहीं पाते थे कि समस्या किसको बताएं, कहां जाएं। कई बार लोगों की समस्या पर संबंधित विभागों द्वारा काम न किए जाने के कारण लोगों में गुस्सा रहता था। लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता था, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता था कि ये सुविधाएं सरकार ने दी हैं।योगी ने कहा, "हेल्पलाइन पर जो शिकायत आएगी, उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर उस समस्या का समाधान होगा। अगर विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो मामला उच्च अधिकारी को भेजा जाएगा। लेकिन जो अधिकारी काम नहीं करेगा, उस पर भी कार्रवाई तय होगी। लोगों की समस्या पर 360 डिग्री पर काम होगा। झूठी कॉल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।"उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन की सबसे खास बात यह है कि इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी जुड़े रहेंगे। सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर में 500 सीटों की व्यवस्था है, जहां सातों दिन 24 घंटे लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उसे दर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं, संबंधित विभाग उनसे जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और उसकी मॉनिटरिंग भी करेंगे। साथ ही शिकायतों के निस्तारण का 100 प्रतिशत फीडबैक भी लिया जाएगा।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD