Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामेश्‍वर तेली ने तंजावूर में कम्‍प्‍यूटेशन मॉडलिंग और नेनोस्‍केल प्रोसेसिंग इकाई का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

तंजावूर, तमिलनाडु , 28 Jun 2019

Last updated on: Jun 28, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्‍य मंत्री रामेश्‍वर तेली ने आज तंजावूर, तमिलनाडु में भारतीय खाद्य प्रसंस्‍करण प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईएफपीटी) में कम्‍प्‍यूटेशन मॉडलिंग और नेनोस्केल प्रोसेसिंग इकाई का उद्घाटन किया। उन्‍होंने खाद्य प्रसंस्‍करण में उभरती हुई तकनीक के बारे में एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का भी उद्घाटन किया।श्री रामेश्‍वर तेली ने कहा कि भारत विश्‍व में खाद्यान्‍न उत्‍पादन के अग्रणी देशों में है और उन्‍होंने वैज्ञानिकों को आबादी की भोजन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में खाद्यान्‍न उत्‍पादन के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास खाद्यान्‍न का बाजार है, खुदरा खाद्य के मामले में जिसके 2020 तक 61 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्‍मीद है। भारत दूध, केला, आम, मसाले, झींगा, दालों के उत्‍पादन में विश्‍व में अग्रणी है; और अनाजों, सब्जियों और चाय के मामले में दूसरे नम्‍बर पर है।उन्‍होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला उद्योग फसल कटाई के बाद नुकसान से ग्रस्‍त है और यह हताश करने वाली बात है कि हर वर्ष बहुत अधिक मात्रा में उत्‍पाद का नुकसान होता है। टिकाऊ वस्‍तुओं का अनुमानित नुकसान 3-10 प्रतिशत, आधी खराब होने वाली वस्‍तुओं और दूध, मछली, मांस तथा अंडे जैसी वस्‍तुओं का नुकसान करीब 10-20 प्रतिशत; और फलों और सब्जियों का नुकसान 10-20 प्रतिशत; तथा बागवानी उत्‍पाद में नुकसान 5-16 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री की प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना को देखते हुए यह समझना जरूरी है कि किसानों की संपदा के जरिए उनकी आमदनी कैसे बढ़ाई जा सकती है। इस योजना को 6000 हजार करोड़ रुपये के बजट से शुरू किया गया है और इसका उद्देश्‍य किसानों की खराब हालत को बेहतर बनाना तथा उनके उत्‍पाद का सही मूल्‍य दिलाने में मदद करना है। भारत के कुल खाद्य बाजार का करीब 32 प्रतिशत खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग हैं। खाद्य प्रसंस्‍करण निरंतर बदलने वाला क्षेत्र है जहां करीब-करीब प्रतिदिन नई खोज देखने को मिलती है और नई तकनीक जुड़ती है, जिससे खाद्य उत्‍पादों का बेहतर प्रसंस्‍करण, संरक्षण और उन्‍हें समृद्ध करने में मदद मिलती है।

किसानों के कल्‍याण के बारे में चर्चा करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय किसानों की मदद करने का नेक कार्य कर रही है और उसने 42 मेगा फूड पार्कों को मंजूरी दी है। मंत्रालय विकास को बढ़ावा देने के लिए संयंत्र और मशीनरी की कुल लागत का 35 प्रतिशत वित्‍तीय सहायता प्रदान कर रहा है। साथ ही सरकार ने खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र के आर्थिक प्रबंध/पुनर्वित्‍तीयन/ के लिए विशेषज्ञता प्राप्‍त एग्रो प्रोसेसिंग वित्‍तीय संस्‍थान सौपें हैं और आधुनिक पहलों जैसे ‘ऑपरेशन ग्रीन्‍स’ की शुरुआत की है, ताकि कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जा सके। सरकार ने नीतिगत पहलें भी शुरू की हैं जैसे नाबार्ड के लिए 2000 करोड़ रुपये का निधियन।श्री रामेश्‍वर तेली ने खाद्य प्रसंस्‍करण के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास में आईआईएफपीटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। अत्‍यधिक पौष्टिक ज्‍वार की आइसक्रीम से लेकर, प्‍याज मिशन कार्यक्रम, कम्‍प्‍यूटेशन मॉडलिंग और नेनोटेक्‍नोलॉजी में उन्‍नति, नीरा के साथ पौष्टिक उत्‍पाद और 3डी प्रिंटिंग का उभरता क्षेत्र। उन्‍होंने कहा कि आईआईएफपीटी ने खाद्य प्रसंस्‍करण इंजीनियरिंग के सभी क्षेत्रों में पिछले 50 वर्षों में उल्‍लेखनीय और सराहनीय प्रगति की है। हम कामना करते हैं कि संस्‍थान द्वारा निकट भविष्‍य में राष्‍ट्र और मानवता के लिए अनेक अधिक उपयोगी टेक्‍नोलॉजी विकसित की जाएंगी।उन्‍होंने कहा कि यह सम्‍मेलन सभी शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, उद्योग से जुड़े कर्मियों और छात्रों के लिए एक अच्‍छा अवसर होगा, जिसमें वे अपने अनुसंधान के विचारों को साझा कर सकते हैं, जिससे हम बेहतर प्रक्रिया और खाद्य प्रसंस्‍करण का इस्‍तेमाल करने वाले उत्‍पादों की ओर बढ़ सकेंगे।आईआईएफपीटी के निदेशक डॉ. सी. आनन्‍दहरमकृष्‍णन, आईसीएआर-केन्‍द्रीय मत्‍स्‍य टेक्‍नोलॉजी संस्‍थान के निदेशक डॉ. सी.एन. रवि शंकर और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सम्‍मेलन में भाग लिया।

 

Tags: Rameswar Teli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD