Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साख संकट से आम निवेशक मुश्किल में : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2019

Last updated on: Jun 24, 2019, 00:00 IST

आगामी बजट से पहले कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में निवेश की कमी की वजह से आम निवेशक मुश्किल में हैं। आम बजट 2019-20 लोकसभा में पांच जुलाई को पेश होगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट के जरिए कहा, "लेहमान संकट के एक साल बाद 11 कंपनियों का 1000 अरब रुपये से ज्यादा धन नष्ट हो गया जिसका खामियाजा साधारण निवेशकों को भुगतना पड़ा।"उन्होंने कहा कि आईएलएंडएफ के वाणिज्यिक पत्रों में पिछले साल चूक उजागर होने के बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में तरलता का संकट पैदा हुआ, जिसे भारत के लेहमान संकट के रूप में जाना जाता है।उन्होंने कहा कि 2,030 अरब के बकाये बांडों का पुनर्वित्तीयन बड़ी चुनौती है। अर्थव्यवस्था को सुस्ती के दौर से उबारने के उपायों की जरूरतों को लेकर अपनी बात दोहराते हुए सुरजेवाला ने कहा, "हमें यह देखने का इंतजार है कि सरकार/आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) इससे उबरने के लिए क्या कदम उठाती है।"उन्होंने कहा कि साख संकट काफी बढ़ गया है और गैर-बैंकिंग कर्जदाताओं के वित्तपोषण की लागत भी बढ़ गई है जिससे हालात बदतर हो गए हैं। 

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD