Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरा लक्ष्य रैंकिंग नहीं, ओलम्पिक पदक : बजरंग पूनिया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2019

Last updated on: Jun 23, 2019, 00:00 IST

युनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग रैंकिंग के 65 किलोग्राम भारवर्ग में दुनिया के नम्बर-1 पहलवान भारत के बजरंग पूनिया का कहना है कि वह अपनी हालिया रैंकिंग से काफी खुश हैं लेकिन रैकिंग उनका लक्ष्य नहीं, वह तो देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक, खासकर ओलम्पिक पदक जीतना चाहते हैं। बजंरग ने कहा कि देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने को लेकर वह काफी फोकस्ड हैं और इसीलिए रैंकिंग को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने देना चाहते और खुद को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए हर समय अपना ध्यान मैट पर लगाए रखना चाहते हैं।बजरंग ने आईएएनएस से कहा, "वर्ल्ड नम्बर-1 बनकर अच्छा लगता है लेकिन मुझ पर उसका दबाव नहीं रहता। मेरे लिए सही मायने में रैंकिंग मायने नहीं रखता। मेरा लक्ष्य सिर्फ सर्वश्रेष्ठ देना और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है। रैंकिंग में नंबर-1 हैं, यह सोच कर अच्छा लगता है कि इससे ज्यादा कुछ नहीं लेकिन मेरा लिए असल लक्ष्य कुछ और है।"यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इस बार जो रैकिंग निकाली है, उसमें इस बार भारत के 15 पहलवान शामिल हैं। इससे पहले कभी भारत के इतने पहलवानों ने शीर्ष-10 में जगह नहीं बनाई थी। बजरंग अपने साथी खिलाड़ियों के भी काफी खुश हैं और उनका मानना है कि इससे बाकी के खिलाड़ियों को अच्छा करने की प्ररेणा मिलेगी। बजरंग ने कहा, "इस बात से साबित होता कि भारतीय कुश्ती आगे बढ़ रही है। हमारे पहलवान शीर्ष-10 में हैं। यह भारत के लिए अच्छी खबर है। यह खबर बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगी कि ये लोग नंबर-1, नंबर-2 हैं। इससे हर किसी को आगे जाने के लिए आत्मबल मिलेगा।"बजंरग ने पिछले महीने की शुरूआत में न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वॉयर पर मुकाबला लड़ा था, जिसमें वह अमेरिका के यिआनी दियाकोमिहालिस से 8-10 से हार गए थे। हार के बाद भी बजरंग ने इतिहास रचा था। वह मैडिसन स्क्वॉयर पर लड़ने वाले भारत के पहले पहलवान बन गए थे। बजंरग ने कहा कि मैडिसन स्क्वॉयर पर लड़ना उनके लिए अलग तरह का अनुभव रहा। बकौल बजरंग, "मेरा मेडिसन स्क्वॉयर का अनुभव शानदार था। मैं भारत का पहला पहलवान था, जो वहां जाकर खेला। मुझे अमेरिकी कुश्ती महासंघ ने वहां आमंत्रित किया था। मैंने वहां पर काफी कुछ सीखा। मुकाबला काफी कड़ा हुआ था। एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। भारत के लोग वहां मैच देखने आए थे लेकिन ज्यादा नहीं थे। जितने भी थे सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया।"बजरंग खुद को निखारने और अधिक से अधिक एक्सपोजर के लिए लगातार विदेशों में ट्रेनिंग करते रहते हैं। वह हाल ही में वह अमेरिका में ट्रेनिंग करके लौटे हैं। विदेशों में ट्रेनिंग को लेकर बजरंग ने कहा, "मैंने अमेरिका में ट्रेनिंग भी की। उसका अनुभव भी अच्छा रहा। काफी कुछ नया सीखा। ट्रेनिंग वैसे तो एक जैसी ही होती है। वहां का मौसम अच्छा है। भारत में इस समय गर्मी है तो यहां ट्रेनिंग करना मुश्किल हो जाता है।"23 जून (रविवार) को विश्व ओलम्पिक दिवस मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन के बारे में पूछने पर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान ने कहा, "मैं तो अपनी तैयार कर रहा हूं। मेरे लिए तो ओलम्पिक डे तब होगा जब मैं ओलम्पिक पदक जीतूंगा। लेकिन खुशी होती है कि यह दिन मनाया जाता है क्योंकि ओलम्पिक काफी बड़ा खेल मंच है।"

 

Tags: Bajrang Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD