Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर भीतरी बनाम बाहरी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2019

Last updated on: May 29, 2019, 00:00 IST

देश की राजधानी नई दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मायूसी छाई हुई है। खासतौर से राहुल गांधी की विशिष्ट मंडली में उनके करीबी बने बैठे बाहरी लोगों का पार्टी के पदाधिकारी मौन विरोध कर रहे हैं।इस मंडली में शामिल लोगों में शीर्ष स्तर पर राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई हैं। आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व अधिकारी सवाई पार्टी अध्यक्ष के लिए दस्तावेजी और शोध कार्य के साथ-साथ विचार सुझाने और राजनीतिक रणनीति बनाने में मदद करते हैं। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, "अलंकार का पार्टी में काफी दबदबा है। राहुल वरिष्ठ नेताओं की सलाह को नजरंदाज कर सकते हैं, लेकिन वह अलंकार की बातें अक्सर सुनते हैं। सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्री और अहमद पटेल भी उनको अहमियत देते हैं।"राहुल गांधी से मिलने का समय पाने में विफल नेता अपने लिए सारे दरवाजे बंद पाते हैं और वे इसके लिए कौशल विद्यार्थी या के. राजू पर दोष मढ़ते हैं। आम धारणा है कि यह मंडली नेता और उनके प्रति निष्ठावान भक्तों के बीच दीवार का काम करती है। ऑक्सफोर्ड से लौटे विद्यार्थी 2014 के चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल के निजी सचिव कनिष्क सिंह को दरकिनार करके उनके करीबी बने। इसके बाद पूर्व आईएएस अधिकारी के. राजू आए। राजस्थान के विधायक मंगलवार को पार्टी दफ्तर में काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा, "हमें राहुलजी से कोई शिकायत नहीं है। वह हमारे लिए हमेशा दयालु हैं लेकिन ये दरबारी हमें उनसे मिलने नहीं देते हैं।"24 अकबर रोड में बैठने वाले पार्टी के पुराने लोगों को 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पर शायद ही तवज्जो दिया जाता है। 

कांग्रेस मुख्यालय में 35 साल से काम कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस के मध्यम स्तर के एक पदाधिकारी ने बताया, "इस दफ्तर में किशोर उपाध्याय और वी. जॉर्ज मेरी तरह यहां (अकबर रोड) स्टेनोग्राफर थे। राजीव गांधी उनको लाए थे। उन्होंने बाहरी लोगों से बेहतर काम किया। वे कांग्रेस की संस्कृति व भावना को काफी अच्छी तरह समझते थे।"पार्टी कॉडर और दूसरे स्तर के कुछ नेताओं का मानना है कि राहुल के इर्द-गिर्द कई प्रमुख लोग हैं जो कम्युनिस्ट के विचारों से प्रेरित हैं। मसलन, संदीप सिंह को पार्टी में बाहरी माना जाता है। वह पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) में थे जो कम्युनिस्ट से जुड़ा संगठन है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता के रूप में संदीप ने 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को काला झंडा दिखाया था। वह इस समय राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकारों में शामिल हैं जो राहुल और प्रियंका के लिए भाषण तैयार करते हैं। कांग्रेस के एक पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय छवि को प्रभावित करने वाली घटनाओं में एक घटना कन्हैया कुमार के समर्थन में राहुल का जेएनयू दौरा शामिल है। अगर कोई वामपंथी विचार वालों से घिरा हो तो ऐसी घटनाएं (जेएनयू की घटना) होनी ही है जिससे पार्टी की निष्कलंक छवि को नुकसान पहुंचा। मार्क तुली (प्रख्यात पत्रकार) ने भी अपने एक आलेख में कहा कि कांग्रेस को जाल में फंसकर अल्पसंख्यकों की पार्टी बनने के बजाए बहुमत की राय पर गौर करना चाहिए।"राहुल के दरबार में अन्य शख्सों में पूर्व नौकरशाह धीरज श्रीवास्तव, निवेशक व बैंकर प्रवीण चक्रवर्ती, मिशिगन बिजनेस स्कूल के ग्रेजुएट सचिन राव और पूर्व एसपीजी अधिकारी के. बी. बायजू शामिल हैं जिन्हें पुराने पदाधिकारी बाहरी मानते हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंन (संप्रग) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने जब नेतृत्व के संकट का सवाल बना हुआ है, लिहाजा, बाहरियों के खिलाफ व्याप्त असंतोष के मद्देनजर लगता है पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर में बदलाव हो सकता है। यह असंतोष खासतौर से उनके खिलाफ है जिनका झुकाव वामपंथ की तरफ है।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD