Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मप्र में 'लेटर-वार' छिड़ा

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 22 May 2019

Last updated on: May 22, 2019, 00:00 IST

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझान ने मध्य प्रदेश की सियासत में गर्माहट ला दी है। भाजपा को एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य सरकार के अस्थिर होने की संभावना नजर आने लगी है तो दूसरी ओर कांग्रेस इन रुझानों को महज 'मनोरंजन पोल' करार दे रही है। इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस के बीच 'पत्र-युद्ध (लेटर वार) शुरू हो गया है।लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद रविवार की शाम से विभिन्न समाचार माध्यमों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे। इन एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद से ही मध्य प्रदेश की सरकार के भविष्य पर सवाल उठने लगे क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से चल रही है।राज्य के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। इसमें उन्होंने ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कराने की इच्छा जाहिर की। इस पत्र की प्रतिलिपि भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी भेजी थी। कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष भार्गव को जवाब देते हुए उनकी जानकारी पर न केवल सवाल उठाया बल्कि सरकार द्वारा 73 दिनों में किए गए कामों का ब्योरा भी दिया।मुख्यमंत्री कमलनाथ के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार रात को एक और पत्र लिखा। इस पत्र में भार्गव ने कमलनाथ की ओर से दिए गए जवाब को सतही जवाब करार दिया, साथ ही समस्याओं की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया। भार्गव की ओर से दोबारा लिखे गए पत्र में कहा गया कि समस्याएं इतनी विकराल हैं कि दो पृष्ठों के पत्र के माध्यम से इनका उत्तर नहीं दिया जा सकता है।एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा, जिसका कमलनाथ ने जवाब दिया, उस पर भार्गव ने दोबारा खत लिखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी एक पत्र लिखा। इस पत्र में किसान कर्ज माफी से लेकर किसानों को फसल के भुगतान का ब्योरा दिया गया है। साथ ही चौहान पर चुनाव के दौरान किसानों और आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया गया है।लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले राज्य में प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के बीच शुरू हुआ पत्र-युद्ध चुनाव नतीजे आने के बाद दलों में तोड़फोड़ की हद तक पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा की ओर से प्रलोभन देने की बात कह चुके हैं। यह बात कमलनाथ को स्वयं विधायकों ने बताई है।राजनीतिक विश्लेषक सॉजी थामस का कहना है, "भाजपा विधानसभा के विशेष सत्र के जरिए कमलनाथ सरकार को निर्दलीय व सपा और बसपा से मिल रहे समर्थन की हकीकत का आकलन करना चाहती है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री कमलनाथ आक्रामक होकर भाजपा के हर हमले का करारा जवाब देना चाहते हैं, ताकि उनकी सरकार की कमजोरी जाहिर न हो। लिहाजा लेटर वार इसी का नतीजा है। यह लेटर-वार आगे कहां तक जाएगा, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।"राज्य की वर्तमान विधानसभा की स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि कमलनाथ सरकार सपा-बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है। विधानसभा में 230 विधायक हैं, जिसमें कांग्रेस के 114 और भाजपा के 109 विधायक हैं। वहीं बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा की नजर बसपा-सपा और निर्दलीय विधायकों पर है। यह विधायक कई बार सरकार को नजरें दिखा चुकी है। लोकसभा के नतीजे भाजपा के समर्थन में आते हैं तो कमलनाथ सरकार के लिए मुसीबत हो सकती है, इसे कोई नकार नहीं सकता। 

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD