चंडीगढ़, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने उत्तर पूर्वी राज्यों के संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में आज सेक्टर 33 स्थित पार्टी आफिस-कमलम में युवा, महिला, किसान, एससी, अल्पसंख्यक अन्य पिछड़ा जाति मोर्चो के अध्यक्षों और महासचिवों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रत्येक मोर्चे की अगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रत्येक मोर्चे को निर्देश दिये गये कि चुनाव से पहले शहर के कोने कोने में कम से कम नौ - दस कार्यक्रम आयोजित किये जाये जिमसें भाजपा - अकाली दल की सांझा प्रत्याक्षी किरण खेर लोगों के साथ अपने विचार व्यक्त कर सके और अगामी 19 मई को होने वाले चुनावों में भाजपा को वोट डालने के लिये प्रेरित कर सके। संजय टंडन ने मोर्चा पदाधिकारियों से आहवान किया कि इस कड़ी में वे युद्व स्तर पर जुट जाये और भारी मतों से किरण खेर को विजयी बनाये।