Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

राजनाथ मजबूर नेता, लखनऊ से जीतने के काबिल नहीं : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिंहा ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने राजनाथ को मजबूर नेता बताया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह लखनऊ से जीत के काबिल हैं।यशवंत सिन्हा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने लखनऊ पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में वह लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मेरा राजनाथ सिंह से मधुर संबंध है। वह दो बार अध्यक्ष भी रहे। उप्र के मुख्यमंत्री और केंद्र में अटल सरकार में भी मंत्री रहे। लेकिन आज गृहमंत्री होकर भी वह सरकार में मजबूर नेता हैं। मुझे नहीं लगता कि वे लखनऊ से जीत के काबिल हैं।" उन्होंने कहा, "आज मोदी के अलावा भी कई मुद्दे हैं जिनका चुनावों में जिक्र नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज नोटबंदी का जिक्र नहीं हो रहा। तीन साल पहले की गई नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। जीएसटी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। आज रोजगार नहीं है।"उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी के घोटाले में सरकार और पार्टी के लोग शामिल थे। अगर केंद्र में नई सरकार आती है तो उसे इस घोटाले की जांच करवानी चाहिए।यशवंत सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार गलत आंकड़े पेश कर रही है। कोई भी आंकड़ा सही नहीं है। नई सरकार आने पर इन सभी आंकड़ों को फिर से ठीक करना होगा।सिन्हा ने कहा कि आज चीन का नाम कोई नहीं ले रहा है। आज कहा जा रहा है कि परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखे हैं। हमारी तुलना पाकिस्तान से हो रही है। जबकि अटल सरकार में हमारी कोशिश थी कि हम चीन से मुकाबला करें। लेकिन इस सरकार में पाकिस्तान से मुकाबला हो रहा है।यशवंत सिन्हा ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग का मतलब इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया नहीं, इलेक्शन कमीशन ऑफ मोदी हो गया है। साध्वी प्रज्ञा पर उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भाजपा ने एक आतंक के आरोपी को टिकट देकर गलत नजीर पेश की है।"

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD