Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं : रणदीप सुरजेवाला

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप को खारिज किया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं।कांग्रेस ने गृह मंत्रालय द्वारा राहुल को जारी नोटिस को 'झूठा आरोप' करार दिया और इसका 'यथोचित जवाब' देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं.. बेरोजगारी व अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के मकसद से जारी किए गए नोटिस का हम यथोचित जवाब गृह मंत्रालय को देंगे।"उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए ब्रिटेन की कंपनी बैकॉप्स से संबंधी प्रमाणपत्र का हवाला दिया। इस कंपनी में राहुल गांधी ने बतौर निदेशक काम किया है।सुरजेवाला ने दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि इसके चौथे पृष्ठ पर स्पष्ट लिखा है कि राहुल गांधी जन्मना भारतीय हैं।कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर राहुल से एक पखवाड़े के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं। मंत्रालय ने यह कदम भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के यह कहने पर उठाया कि राहुल ब्रिटिश नागरिक हैं।सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल होने के बाद हर रोज एक झूठा आरोप गढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि 2014-15 के आरोप को अब नया रूप दिया गया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद ही बेबुनियाद है और यह कांग्रेस प्रमुख को बदनाम करने के प्रधानमंत्री के द्वेषपूर्ण एजेंडे का हिस्सा है।उन्होंने कहा, "भाजपा ने 2014 में भी यह मुद्दा उठाया था। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था, जहां 30 नवंबर, 2015 को इस आरोप को खारिज कर दिया गया था।"सुरजेवाला ने सवाल किया, "गृह मंत्रालय क्या सर्वोच्च न्यायालय से बड़ा है? भाजपा क्या शीर्ष अदालत का फैसला मंजूर नहीं करेगी? ..हां नहीं करेगी, क्योंकि देश में नौकरियों की किल्लत, कृषि क्षेत्र के व्यापक संकट का प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए वह हर दिन एक नया आरोप गढ़ने के लिए विवश हैं।" 

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD