बहबल कलां गोलीबारी के मामले में अकाली लीडरशिप को एस.आई.टी. की तरफ से क्लीन चिट दिए जाने की रिपोर्टों को रद्द करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अभी तक अदालत में एक ही चालान पेश किया गया है जिसका विश्लेषण गलत ढंग से करके इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि इस मामले में अकाली बेगुनाह हैं।फिऱोज़पुर से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के नामांकन पत्र दाखि़ल करने के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मीडिया चुनी हुई सूचना को तोड़-मरोड़ कर इसके गलत अर्थ निकाल रहा है जिसका एस.आई.टी. से कोई लेना -देना नहीं है। श्री घुबाया इस हलके से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में एस.आई.टी. ने पहले ही स्पष्ट किया हुआ है कि इस मामले में जांच-पड़ताल अभी चल रही है और यह पहले पेश किये चालान जोकि एक पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ दर्ज किया गया है, के अलावा सप्लीमैंटरी चालान पेश करेगी। मुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए पूछा हुआ कि एक आंशिक जांच और एक ही चालान से अकालियों को क्लीन चिट दी होने का मतलब किस तरह निकाला जा सकता है?मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जब इस मामले में एक बार जांच मुकम्मल हो जायेगी तो इसमें शामिल किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो और उसे कानून के अनुसार सज़ा यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह बादलों या किसी अन्य के विरुद्ध इस या अन्य मामलों में राजनैतिक बदलाखोरी नहीं अपनाएंगे।इससे पहले रूपनगर में मनीष तिवाड़ी के कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखि़ल करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा में अपने समकक्ष की पंजाब के मतदान के संदर्भ में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों पर सख्त ऐतराज़ किया।
उन्होंने एम.एल. खट्टर को पंजाब और कांग्रेस लीडरशिप पर टिप्पणियां बंद करने के लिए कहा और उनको अपने सूबे और अपने नेता नरेंद्र मोदी के बारे बात करने के लिए कहा। चुनाव मुहिम के दौरान पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की तरफ से राहुल गांधी का नाम न लेने संबंधी खट्टर की टिप्पणी की खिल्ली उड़ाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसका रत्ती भर भी नहीं पता कि पंजाब या कांग्रेस में क्या हो रहा है जिस कारण उसे हमारे सूबे से सम्बन्धित मुद्दों के बारे में बोलने का कोई हक नहीं।खट्टर के पास रचनात्मक मुद्दों की अनुपस्थिति की बात करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूछा,‘‘वह मोदी और हरियाणा की भाजपा संबंधी बात क्यों नहीं करते?’’एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के बारे में भी अपने पुराने रूख को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस को उस दल की कोई भी ज़रूरत नहीं है, जिसका पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सिर पर सूबे की सभी लोक सभा सीटों पर सम्पूर्ण जीत प्राप्त करने की स्थिति में है।अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के विरुद्ध घूस के लगाऐ गए दोषों संबंधी पूछे जाने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इन दोषों की एस.डी.एम. ने पहले ही जांच कर ली है और यह पूरी तरह गलत सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के पास मतदान लडऩे के लिए कोई मुद्दा नहीं है जिस कारण वह झूठ और बेबुनियाद दोषों के द्वारा वोटरों को गुमराह करने में व्यस्त है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरदासपुर हलके से सुनील जाखड़ ठोक बजा कर जीत हासिल करेंगे जबकि भाजपा की तरफ से रातों -रात लाया गया उम्मीदवार सन्नी देओल मतदान के बाद छू-मंत्र हो जायेगा। उन्होंने कहा कि देओल की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है।किसान आंदोलन संबंधी पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को पहले ही कजऱ्े से राहत दी है और जैसे ही सूबे की वित्तीय स्थिती में सुधार होगा तो उनको और सहायता दी जायेगी।बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुक्सान के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार गेहूँ के बदरंगा होने के कारण खरीदते समय पर भाव में किसी भी तरह की केंद्र सरकार को कोई कटौती नहीं लाने देगी। उन्होंने पूछा,‘‘कुदरती आपदा के लिए किसान क्यों नुक्सान उठाएं?’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के पास पहुँच करके यह यकीनी बनाऐगी कि किसानों को कोई नुक्सान न पहुँचे।