Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनीष तिवारी ने चंदूमाजरा की बहस की चुनौती कबूली, उन्हें समय, जगह का चुनाव करने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 28 Apr 2019

Last updated on: Apr 28, 2019, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अकाली दल के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा की उन्हें  श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर दी गई बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है।उन्होंने खरड़ विधानसभा क्षेत्र में सीनियर पार्टी नेता और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग की ओर से आयोजित श्रृंखलाबद्ध जनसभाओं को संबोधित करते हुए, चंदूमाजरा से कहा कि वह आपके बहुत धन्यवादी है कि आपने मुझे अपने साथ अलग-अलग मुद्दों पर बहस करने का मौका दिया है, जिससे ना सिर्फ हम दोनों एक-दूसरे को जान सकेंगे, बल्कि श्री आनंदपुर साहिब के लोग भी हम दोनों को जान जाएंगे।तिवारी ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से स्थानीय, राष्ट्रीय या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मुद्दों पर बहस करना पसंद किया है, खासकर जो विकास से संबंधित है। उन्होंने कहा कि चंदूमाजरा का समय, जगह और उन अलग-अलग मुद्दों का भी चुनाव करने के लिए स्वागत है, जिन पर वह उनसे बहस करना चाहते हैं।

तिवारी ने चंदूमाजरा से कहा कि मामला चाहे पंजाब में उनके योगदान से जुड़ा हो या फिर आपके योगदान से, चाहे बात केंद्र में एनडीए सरकार के 5 सालों के प्रदर्शन की हो या फिर बरगाड़ी बेअदबी की और या फिर आपकी श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में गैर मौजूदगी की, जिसके चलते लोग आपके खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाने को तैयार हो गए, वह आपके साथ किसी भी मुद्दे पर बहस को तैयार हैं और वह आपसे आपका पसंदीदा समय और जगह सुनने का इंतजार कर रहे हैं।कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह चंदूमाजरा की लोगों के गुस्से के चलते परेशानी को समझ रहे हैं, जिनके गुस्से का वह श्री आनंदपुर साहिब हल्के में ‘वापस जाओ” के नारों के साथ हर जगह सामना कर रहे हैं। उन्होंने अकाली उम्मीदवार को चुनौती देते हुए कहा कि अब आपने एक चुनौती दी है और वह उम्मीद करते हैं कि आप उससे नहीं भागेंगे।तिवारी ने कहां कि हालांकि वह किसी के समक्ष अपने बहस करने के हुनर का प्रदर्शन नहीं करना चाहते, खासकर चंदूमाजरा जैसे व्यक्ति के लिए, मगर वह इस चुनौती को नकारना भी नहीं चाहते, क्योंकि इससे श्री आनंदपुर साहिब के लोगों को उन दोनों का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा और वे 19 मई को सही फैसला ले सकेंगे।

 

Tags: Manish Tewari , KANG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD