Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

मुस्लिम वोट के लिए आजम की मुखालफत किसी ने नहीं की : जयाप्रदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर , 21 Apr 2019

Last updated on: Apr 21, 2019, 00:00 IST

गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री और रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की टिप्पणी से बहुत आहत हैं। विपक्षी दलों की महिलाओं का समर्थन न मिलने पर निराशा जताते हुए उन्होंने कहा है कि एक महिला पर हुई अभद्र टिप्पणी पर कोई बोलने को तैयार नहीं है, यह बेहद दु:खद है।आखिर विपक्षी महिलाएं उनका समर्थन क्यों नहीं कर रही हैं? जयाप्रदा ने यहां आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, "इसलिए, क्योंकि चुनाव चल रहा है और उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए। मुझे ममता बनर्जी से आशा थी। वह कुछ बोलेंगी, पर उनकी चुप्पी ने मुझे बहुत निराश किया है।"आजम खान की टिप्पणी को सांसद डिंपल यादव द्वारा छोटी बात बताने पर जयाप्रदा ने कहा, "इससे ज्यादा कौन-सी बात बोली जाए, जो उन्हें बड़ी लगे। वह एक महिला हैं। बावजूद इसके उन्हें (डिम्पल) यह छोटी बात लगती है। उनकी आंखें बंद हैं। आजम खान उनके बारे में भी गंदी बातें बोल चुके हैं। फिर भी वह ऐसा कह रही हैं। अपने पर आए तो बड़ी बात, दूसरों पर आए तो छोटी। यह उनके परिवार का नियम है।"

पूर्व मंत्री आजम खान के विवादित बयान पर बचाव की मुद्रा में आए अखिलेश यादव पर उन्होंने कहा, "यह सारी बयानबाजी महज मुसलमानों के वोटों के लिए की जा रही है। वह सोच रहे हैं कि ऐसा बोलने से मुसलमान खुश होंगे, लेकिन मुसलमान भाई समझते हैं। आजम के अलावा सारे देश में ऐसी बातें कोई नहीं बोल सकता है। वे भी मेरे ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी से खफा हैं। इस बार जनता सबका जवाब एक साथ दे देगी।"जयाप्रदा ने आगे कहा, "आजम खान मेरा बार-बार अपमान कर रहे हैं। मैं आहत और दुखी हूं। एक बहन आपको भाई मानती है और आप अभद्र शब्द बोलते हो। मैंने इनके कारण खून के आंसू रोए हैं। 10 सालों से लगातार मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं उनके कारण रामपुर भी नहीं आ पा रही थी। अब मैं रामपुर छोड़कर नहीं जाऊंगी और मैं रामपुर में रहकर ही आजम को सबक सिखाऊंगी।"आजम खान से चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा, "चुनाव हो या फिर जंग का मैदान। विरोधी, विरोधी होता है। उनसे लड़ने के लिए ताकत और मजबूती होनी चाहिए। मैं पूरी तरह तैयार हूं।"प्रियंका गांधी के प्रभाव के सवाल पर उन्होंने कहा, "अब सक्रिय राजनीति में आई हैं, लेकिन उनके भाषण में आकर्षण नहीं है। कांग्रेस का संगठन भी उप्र में नहीं है। वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगी। यहां मोदी लहर है। बच्चे-बच्चे की जुबान पर मोदी हैं। विकास को गांव-गांव तक भी पहुंचाया है। विभिन्न दलों का गठबंधन मोदी को रोकने के लिए है। इनका कोई भविष्य नहीं है।"मायावती और मुलायम के एक साथ मंच पर आने के सवाल जयाप्रदा ने कहा, "मैनपुरी की रैली में बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भाषण में गेस्ट हाउस कांड का दर्द झलकाया है। 

उनके भाषण से यह पता चला है कि उन्होंने कितनी तकलीफ उठाई है। महिलाओं को एक तरह से समर्थन कर रही हैं। मुझे भी करेंगी। मुलायम शासन में हुए गेस्ट हाउस कांड से जाटव नाराज हैं। मुझे नहीं लगता वे गठबन्धन को समर्थन करेंगे।"उन्होंने कहा, "लोग मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। हम जहां भी जा रहे हैं, सबकी जुबान पर मोदी का ही नाम है। बच्चे, महिलाएं, बड़े और बूढ़े भी उनके समर्थन में हैं। दोबारा प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही है। इसलिए महागठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है।"याप्रदा को रामपुर में बाहरी बताया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, "रामपुर से अलग कभी रही ही नहीं। मेरा यहां घर है, शैक्षणिक संस्थान है। 2004 और 2009 में यहां के लोगों ने मुझे सांसद बनाया था। तो भला मैं बाहरी कैसे हूं। जिनके पास कोई मुद्दा नहीं, वही मुझे ऐसा बता रहे हैं।"तो क्या जयाप्रदा को मुसलमानों से समर्थन मिलने की उम्मीद है? उन्होंने कहा, "यहां लगभग 52 प्रतिशत मुसलमान हैं। सब एक तरफ ही वोट करेंगे ऐसा बिल्कुल नहीं है। मोदी जी ने सबके लिए काम किया है। जो विकास से वंचित थे, उन्हें भी लाभ हुआ है। ऐसे में मुसलमान भी हमारा समर्थन कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "मैंने अपने कार्यकाल के दौरान रामपुर में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। मैंने इस क्षेत्र में यातायात की सुगमता और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान दिया है। यहां की विद्युत संयोजन की समस्या को भी दूर करने की दिशा में काम किया है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों और स्कूलों को बेहतर करने की दिशा में भी काम किया है।"जयाप्रदा ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआ की थी। वह वर्ष 1996 में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। बाद में वह तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गईं। वर्ष 2004 के आम चुनाव में वह रामपुर संसदीय सीट से निर्वाचित हुईं। 2009 में वह दोबारा इस सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। इस बार वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में रामपुर से अपनी किस्मत आजमा रही हैं।रामपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होना है। चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD